शिक्षकों की हुंकार, 8 जून को सचिवालय घेराव का ऐलान

देहरादून। राजकीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ ने अपनी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है। प्रदेशभर से आए शिक्षकों ने देहरादून में प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा।

आंदोलनरत शिक्षकों का कहना है कि लंबे समय से उनकी समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। कई बार मांगें उठाने और ज्ञापन सौंपने के बावजूद सरकार की ओर से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। इससे शिक्षकों में भारी नाराजगी है।

शिक्षकों की प्रमुख मांगों में टीईटी अनिवार्यता से स्थायी छूट, पुरानी पेंशन योजना  की बहाली, सेवाकाल में तीन पदोन्नति, पारदर्शी अंतर्जनपदीय स्थानांतरण व्यवस्था लागू करना तथा 17140 वेतनमान की वसूली पर रोक शामिल हैं।

संघ पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार उन्हें उग्र आंदोलन के लिए मजबूर न करे। उन्होंने साफ किया कि अब शिक्षक अपने अधिकारों के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ने को तैयार हैं और पीछे हटने वाले नहीं हैं।

इसी कड़ी में 8 जून को देहरादून में प्रदेशभर के शिक्षक विशाल ‘गर्जना रैली’ निकालेंगे और सचिवालय का घेराव करेंगे। संगठन का दावा है कि इस आंदोलन में बड़ी संख्या में शिक्षक भाग लेंगे। शिक्षकों ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला प्रशासन और विद्युत विभाग की सक्रियता से अधिकांश क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल

Fri May 29 , 2026
पौड़ी : जनपद में गुरुवार रात तेज हवाओं और बारिश के चलते कई स्थानों पर विद्युत लाइनों और पोलों को नुकसान पहुंचने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन पर विद्युत विभाग की टीमों ने रात्रि में ही राहत एवं मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!