बद्रीनाथ-जोशीमठ मार्ग पर टला बड़ा हादसा, झारखण्ड के यात्रियों की बस का ब्रेक फेल

जोशीमठ: बद्रीनाथ-जोशीमठ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बद्रीनाथ से हरिद्वार जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक बस के बिनाकुली गांव के पास अचानक ब्रेक फेल हो गए। चालक की सूझबूझ और समय रहते हुए राहत-बचाव प्रयासों के चलते बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बच गए।

जानकारी के अनुसार बस में झारखंड निवासी श्रद्धालु सवार थे, जो पिछले एक सप्ताह से बद्रीनाथ धाम में श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन और भगवान बद्रीविशाल के दर्शन के लिए रुके हुए थे। शनिवार सुबह वे हरिद्वार के लिए रवाना हुए थे, जहां से उन्हें ट्रेन के माध्यम से अपने गृह राज्य लौटना था।

यात्रा के दौरान बद्रीनाथ से करीब 20 किलोमीटर आगे बिनाकुली गांव के पास बस के ब्रेक अचानक जवाब दे गए। घटना की सूचना मिलते ही माना चौकी से 23वीं वाहिनी आईटीबीपी की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। जवानों ने यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर स्थिति को नियंत्रित किया।

गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि या घायल होने की सूचना नहीं है। सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। हादसे के बाद यात्रियों और स्थानीय लोगों ने आईटीबीपी के जवानों की तत्परता और साहस की सराहना की।

चारधाम यात्रा के दौरान संवेदनशील मार्गों पर तैनात आईटीबीपी और अन्य सुरक्षा एजेंसियां लगातार यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुटी हुई हैं, जिसका यह एक और उदाहरण माना जा रहा है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दोबारा NEET परीक्षा के अभ्यर्थियों को उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में मिलेगी निःशुल्क यात्रा सुविधा

Sun Jun 14 , 2026
देहरादून : उत्तराखण्ड में 21 जून को आयोजित होने वाली नीट (यूजी)-2026 की पुनः परीक्षा में सम्मिलत होने वाले अभ्यर्थियों को उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जाएगी। उत्तराखण्ड के स्थायी निवासी अभ्यर्थियों को नीट (यूजी)-2026 का प्रवेश पत्र दिखाकर इस सुविधा का लाभ मिलेगा। […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!