मुख्यमंत्री धामी ने दिए सेब उत्पादक किसानों की सब्सिडी तत्काल वितरित करने के निर्देश, मुख्य सचिव ने की बैठक

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उद्यान विभाग के अंतर्गत वर्ष 2016-17 से 2022-23 तक संचालित एप्पल मिशन और वर्ष 2023-24 से संचालित सेब की अति सघन बागवानी योजना के लाभार्थी किसानों की लंबित राजकीय सहायता का भुगतान प्राथमिकता पर करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने आज प्रमुख सचिव न्याय, सचिव वित्त और सचिव कृषि एवं कृषक कल्याण के साथ बैठक कर लाभार्थी किसानों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए सोमवार (27 अक्टूबर) से ही भौतिक सत्यापन सहित अन्य प्रक्रिया शुरु करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने संबंधित विभागों को लम्बित राजकीय सहायता की धनराशि जारी करने से सम्बन्धित समस्त औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण करने को कहा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025-26 में सेब की बागवानी योजना के लिए ₹35 करोड़ की बजट की व्यवस्था है। किसानों को राजकीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए यदि और धनराशि की आवश्यकता होगी तो राज्य सरकार द्वारा उसकी व्यवस्था भी की जायेगी।

मुख्य सचिव ने सम्बन्धित जिला उद्यान अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि मिशन एप्पल और सेब की अति सघन बागवानी योजनान्तर्गत कृषकों के लम्बित राजकीय सहायता के भुगतान के लिए दिनांक 27.10.2025 से ही भौतिक सत्यापन एवं अन्य औपचारिकताओं की कार्यवाही प्रारम्भ की जाए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि सरकार कृषक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एमडीडीए उपाध्यक्ष IAS बंशीधर तिवारी ने सुबह-सवेरे राजपुर रोड के सौंदर्यीकरण कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों व मजदूरों से की बातचीत

Mon Oct 27 , 2025
देहरादून : मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी अपने सक्रिय नेतृत्व और अनुकरणीय कार्यशैली के लिए लगातार चर्चा में हैं। शहर के सौंदर्यीकरण अभियान को रफ्तार देने के लिए वे छुट्टी के दिन भी काम पर जुटे रहे। रविवार को उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने सुबह-सवेरे राजपुर रोड और दिलाराम […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!