मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी इगास पर्व की बधाई

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को इगास पर्व/बूढ़ी दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इगास पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि किसी भी राज्य की लोक संस्कृति एवं लोक परम्परा उस राज्य की आत्मा होती है, इसमें इगास का पर्व भी शामिल है। हमारे लोक पर्व एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत सामाजिक जीवन में जीवंतता प्रदान करने का कार्य करते हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपनी लोक संस्कृति एवं लोक परम्पराओं को आगे बढ़ाने में सहयोगी बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिस तरह से संपूर्ण देश में सांस्कृतिक विरासत और गौरव की पुनर्स्थापना हो रही है, उसी तरह उत्तराखण्डवासी अपने लोकपर्व इगास को आज बडे़ उत्साह से मना रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लोग इगास पर्व पर अपनी परम्पराओं के साथ अपने पैतृक गांवों से भी जुड़ सकें, इसके लिये राज्य में इगास पर्व पर सार्वजनिक अवकाश की परम्परा शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी अपनी लोक संस्कृति एवं लोक पर्वों से जुड़े, इसके भी प्रयास होने चाहिए। प्रवासी उत्तराखण्डवासियों से भी मुख्यमंत्री ने अनुरोध किया कि वे भी अपने लोक पर्व को अपने गांव में मनाने का प्रयास करें तथा प्रदेश के विकास में सहभागी बने। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-शांति एवं समृद्धि की भी कामना की है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने दी विभिन्न विकास योजनाओं की वित्तीय स्वीकृति

Sat Nov 1 , 2025
अल्मोड़ा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र जागेश्वर के विकासखण्ड लमगड़ा में सर्वाेदय इण्टर कॉलेज में 04 कक्षों के निर्माण हेतु ₹94.30 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त के रूप में ₹56.58 लाख तथा जनपद बागेश्वर में नशामुक्ति केन्द्र की स्थापना हेतु ₹4.97 […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!