महान स्वतंत्रता सेनानी सरदार वल्लभभाई पटेल जी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखंड भारत के शिल्पकार, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं ‘भारत रत्न’ लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व, राष्ट्रनिष्ठ सोच और अदम्य साहस के बल पर देश की अनेक रियासतों का एकीकरण कर अखंड एवं सशक्त भारत की नींव रखी। राष्ट्रहित के प्रति उनका अटल संकल्प, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और समरसता के लिए सरदार पटेल का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

The post महान स्वतंत्रता सेनानी सरदार वल्लभभाई पटेल जी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि first appeared on doonvoice.

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मसूरी विधानसभा में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति के संबंध में की बैठक 

Mon Dec 15 , 2025
देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में बीएलए-2 (बूथ लेवल एजेंट) की नियुक्ति के संबंध बैठक की। मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा कर उनके सुझाव सुने। मंत्री गणेश जोशी ने कहा बीएलए मतदाता सूची के निरीक्षण से लेकर चुनावी […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!