देहरादून/ ज्योर्तिमठ /उखीमठ : 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की ओर से केनाल रोड स्थित कार्यालय, देहरादून सहित ज्योर्तिमठ , उखीमठ, ऋषिकेश सहित सभी कार्यालयों , विश्राम गृहों में ध्वज फहराया गया तथा राष्टगान के पश्चात गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गयी।
बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपने संदेश में कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान के मूल्यों न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि श्री बदरीनाथ एवं श्री केदारनाथ धाम की व्यवस्थाओं के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सेवा के प्रति मंदिर समिति निरंतर प्रतिबद्ध है। बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती तथा उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण ने गणतंत्र दिवस की बधाई दी है।
बीकेटीसी केनाल रोड कार्यालय में मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वज फहराने के उपरांत राष्ट्रगान के बाद मुख्य कार्याधिकारी ने कर्मचारियों अधिकारियों को संबोधित किया। कहा कि गणतंत्र दिवस संविधान निर्माताओं और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को स्मरण करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है।मुख्य कार्याधिकारी ने कहा कि संविधान के अनुरूप कर्तव्यों का निर्वहन करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से ईमानदारी, पारदर्शिता एवं सेवा भाव के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर अधिशासी अभियंता विपिन तिवारी,मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजन नैथानी, विधि अधिकारी शिशुपाल बर्त्वाल, धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल,निजी सचिव प्रमोद नौटियाल, जगमोहन बर्त्वाल,मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, अतुल डिमरी, संजय भट्ट, विश्वनाथ ,दीपेंद्र रावत, विनोद नौटियाल, अनीता बर्त्वाल, अर्पिता पुष्पवान,कल्पेश्वरी रावत,ऐकता कांडपाल, सविता रावत, लक्ष्मी रावत, नरेंद्र रावत,धनवीर नेगी आदि उपस्थित रहे।
बीकेटीसी उखीमठ कार्यालय में बीकेटीसी सदस्य डा. विनीत पोस्ती ने ध्वज फहराया तथा गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, वेदपाठी विश्व मोहन जमलोकी, यशोधर मैठाणी,पुजारी शिवशंकर लिंग, बागेश लिंग, लेखाकार प्रमोद बगवाड़ी देवीप्रसाद तिवारी, खजांची विपिन तिवारी, प्रेम सिंह रावत,अवर सहायक दीपक पंवार, दफेदार विदेश शैव सहित सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
बीकेटीसी प्रधान कार्यालय ज्योर्तिमठ में मंदिर अधिकारी राजेन्द्र चौहान ने ध्वज फहराया तथा गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विजेंद्र बिष्ट, लेखाकार भूपेंद्र रावत, प्रदीप बिष्ट, रामप्रसाद थपलियाल, विकास सनवाल सहित सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। इसके अलावा मंदिर समिति के सभी संस्कृत विद्यालयों- महाविद्यालयों, विद्यापीठ फार्मेसी, विश्रामगृहों, धर्मशालाओं, कार्यालयों, उप कार्यालयों में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वज फहराया गया।
The post श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ने धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस first appeared on doonvoice.

