मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने ली व्यय वित्त समिति की बैठक

देहरादून : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं को वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई। मुख्य सचिव ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्यों के लिए समय-सीमा तय करते हुए गुणवत्ता के साथ उनका क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

मुख्य सचिव ने जनपद चम्पावत में रोडवेज स्टेशन परिसर में 64.94 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक बहुमंजिला पार्किंग और शॉपिंग कॉम्प्लैक्स के निर्माण प्रस्ताव को संस्तुति देते हुए इसका नाम “सिटी सेंटर चम्पावत” रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यहां यात्रियों और स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलें, स्थानीय उत्पादों के विपणन की व्यवस्था हो तथा बसों के साथ टैक्सी पार्किंग भी सुनिश्चित की जाए।

जनपद टिहरी गढ़वाल के टिहरी मुख्यालय स्थित माल रोड पर फसाड कार्य, रेलिंग, पाथवे, स्ट्रीट लाइट और शौचालय निर्माण के लिए 11.25 करोड़ रुपये की संस्तुति दी गई। मुख्य सचिव ने कहा कि इन कार्यों से स्थानीय लोगों और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

बैठक में अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई। शैक्षिक सत्र 2025-26 में कक्षा 1 से 12 तक के राजकीय एवं सहायता प्राप्त अशासकीय विद्यालयों के सभी छात्र-छात्राओं को निःशुल्क नोटबुक उपलब्ध कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग को 52.84 करोड़ रुपये की संस्तुति प्रदान की गई।

इसके अलावा लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र में किमतोली से रौशाल मोटर मार्ग पर हॉट मिक्स कार्य हेतु 12.15 करोड़, किच्छा क्षेत्र में एनएच-109 पर पं. राम सुमेर शुक्ला राजकीय मेडिकल कॉलेज से अटरिया माता मंदिर मोड़, सिडकुल व आनंदपुर होते हुए एसएच-044 तक पुनर्निर्माण कार्य के लिए 23.12 करोड़ तथा शिमला पिस्तौर कुरैया मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण एवं सुधार के लिए 20.17 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई।

कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत खड़खड़ी श्मशान घाट मार्ग पर सूखी नदी पर कॉजवे के स्थान पर डबल लेन सेतु निर्माण के लिए 13.22 करोड़ तथा मायापुर स्क्रैप चैनल पर दक्षद्वीप और बैरागी कैंप को जोड़ने के लिए 60 मीटर स्पान स्टील गर्डर डबल लेन पुल के निर्माण हेतु 12.46 करोड़ रुपये की भी संस्तुति प्रदान की गई।

बैठक में सचिव नितेश झा, डॉ. पंकज कुमार पाण्डे, डॉ. आर. राजेश कुमार, वी. षणमुगम, विशेष सचिव अजय मिश्रा, मेलाधिकारी सोनिका सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

The post मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने ली व्यय वित्त समिति की बैठक first appeared on doonvoice.

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी की देहरादून को 12 करोड़ की सौगात, बोले कनेक्टिविटी और विकास को मिलेगी रफ्तार

Fri Feb 13 , 2026
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत जनपद देहरादून के सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में मीठीबेरी से परवल होते हुए चांदनी चौक तक तथा परवल से विज्ञान धाम झाझरा तक ₹1203.40 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले मार्ग के चौड़ीकरण कार्य के द्वितीय चरण (किलोमीटर […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!