कांग्रेस के संगठनात्मक सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को दी जिम्मेदारी

पोखरी (चमोली)। पोखरी में कांग्रेस पार्टी की ओर से आगामी विधानसभा चुनावों के मध्यनजर संगठन को मजबूत करने के लिए संगठनात्मक सम्मेलन आयोजित किया गया। विकास खंड सभागार में पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेश डिमरी  और विधायक लखपत बुटोली की मौजूदगी में आयोजित सम्मेलन में बूथ अध्यक्षों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष रवींद्र नेगी को दोबारा ब्लाॅक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।  कल्पना बत्र्वाल को महिला मोर्चा की ब्लाॅक अध्यक्ष, सुनीता देवी को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस मौके पर विधायक लखपत बुटोला ने कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स भी दिए। कहा कि हर प्रत्येक कार्यकर्ता को गांव-गांव जाकर युवाओं, महिलाओं को पार्टी के साथ जोड़ते हुए पार्टी संगठन को मजबूत बना होगा ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को विजय दिलाई जा सके। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए यह कहा जा सकता है आने वाला विधानसभा चुनाव कांग्रेस पार्टी भारी बहुमत के साथ सत्ता में काबिज होगी।

इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष रवींद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख राजी देवी, जेष्ठ प्रमुख ऊषा देवी, पूर्व प्रमुख प्रीति भंडारी, कुंवर सिंह चैधरी, समुद्रा देवी, श्रवण सती समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चारधाम यात्रा को लेकर चमोली पुलिस अलर्ट, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

Tue Mar 31 , 2026
सतेन्द्र बुटोला व भूपेन्द्र सिंह को मैन आफ द मंथ का खिताब गोपेश्वर (चमोली)। चमोली के पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने कहा है कि अब चारधाम यात्रा पर पुलिस का खास फोकस रहेगा। गोपेश्वर में आयोजित अपराध गोष्ठी में बोलते हुए एसपी पंवार ने कहा कि चारधाम यात्रा सिर […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!