बद्रीनाथ धाम में कपाट खुलने की तैयारी शुरू, प्रशासन की टीम कर रही स्थलीय निरीक्षण

बद्रीनाथ : चारधाम यात्रा को सुचारू बनाने और मास्टर प्लान के कार्यों को गति देने के लिए अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को बदरीनाथ धाम का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने साकेत चौराहा से मंदिर मार्ग तक क्षतिग्रस्त रास्तों और बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग की मरम्मत के निर्देश संबंधित विभागों व बीआरओ (BRO) को दिए। धाम में वर्तमान में बिजली और संचार सेवाएं सुचारू कर दी गई हैं, जबकि पेयजल की समस्या का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया गया है। जोशीमठ एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि नगर पंचायत की टीम धाम में जमी बर्फ हटाने में जुटी है और मास्टर प्लान से प्रभावित व्यापारियों के लिए नई दुकानों का निर्माण कार्य भी अंतिम चरण में है, ताकि यात्रा शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की जा सकें।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आधुनिक तकनीक और ट्रेनिंग से चमकेगा रिंगाल उद्योग, पीपलकोटी में एक माह का रिंगाल प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, 24 शिल्पियों ने सीखी आधुनिक तकनीक

Sat Apr 4 , 2026
पीपलकोठी (चमोली)। उत्तराखंड की पारंपरिक हस्तशिल्प कला ‘रिंगाल’ अब न केवल पहाड़ की पहचान बन रही है, बल्कि आधुनिक तकनीक के समावेश से स्थानीय शिल्पियों की आय का मुख्य जरिया भी साबित हो रही है। इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए पीपलकोटी ग्रोथ सेंटर में अनुसूचित जाति उपयोजना (SCP) के […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!