ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे लाइन : रुद्रप्रयाग में सुरंग के अंदर मिट्टी धंसी, पानी के साथ आया मलबा, मची अफरा तफरी

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन के तहत रुद्रप्रयाग में निर्माणाधीन सुरंग में बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, बीती रात सुरंग के भीतर अचानक मिट्टी धंस गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

अधिकारियों ने बताया कि सुरंग के लगभग डेढ़ किलोमीटर अंदर मलबा भर गया है। सुरंग के ऊपर मौजूद जल स्रोत के कारण पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा अंदर आ गया, जिससे सुरंग का रास्ता अवरुद्ध हो गया।

घटना के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति का आकलन किया जा रहा है और अगले दो दिनों में पूरी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखण्ड में बदला मौसम का मिजाज, 11 अप्रैल तक बारिश के आसार

Wed Apr 8 , 2026
देहरादून : उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान पहाड़ी जिलों जैसे उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। ​7 और 8 अप्रैल को प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!