डीएम मयूर दीक्षित एवं एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने मां चंडी देवी मंदिर पहुंचकर लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा, दिए निर्देश

  • जिलाधिकारी ने मां चंडी देवी मंदिर के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं से बातचीत कर उपलब्ध कराई गई सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का फीड बैक लिया
  • निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने साफ सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया

हरिद्वार : मां चंडी देवी मंदिर के दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार से कोई परेशानी एवं असुविधा न हो तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत एवं मंदिर मार्ग एवं मंदिर परिसर में बेहतर साफ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित हो तथा मंदिर परिसर में किसी प्रकार से कोई अतिक्रमण न हो इसके दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक धरातल पर पहुंचकर लिया सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने प्रबंधक बीकेटीसी एवं मंदिर समिति को निर्देश दिए है कि मां चंडी देवी के दर्शन करने पहुंचे रहे श्रद्धालुओं का सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए, मंदिर में किसी भी तरह से कोई अव्यस्था न हो, श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्ध ढंग से सुगमता के साथ सभी भक्तों को दर्शन कराए जाए, इसके साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि सुरक्षा में तैनात किए गए सभी सुरक्षा कर्मियों के आई कार्ड जारी किए जाए तथा सभी सुरक्षा कर्मी वर्दी में तैनात रहे।इस दौरान जिलाधिकारी ने मां चंडी देवी मंदिर के दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालुओं से बातचीत कर उनकी कुशलक्षेम ली तथा प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं का फीड बैक लिया तथा श्रद्धालुओं द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सभी सुविधाओं की सराहना करते हुए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि मंदिर परिसर के आसपास वन क्षेत्रांतर्गत काफी कूड़ा कचरा फैला हुआ है जिसके लिए उन्होंने दूरभाष के माध्यम से प्रभागीय वन अधिकारी को साफ सफाई कराने के निर्देश दिए गए इसके साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि मंदिर परिसर में कोई अतिक्रमण न हो,यदि किसी व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण किया गया है तो इसके वन विभाग द्वारा निरीक्षण करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर में संचालित हो रही दुकानदारों को भी निर्देश दिए है कि सभी लोग साफ सफाई का विशेष ध्यान रखे तथा एकत्रित हो रहे कूड़े कचरे के उचित निस्तारण हेतु सभी को डस्टबिन रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने प्रबन्धक बीकेटीसी एवं प्रभारी निरीक्षक पुलिस को निर्देश दिए है कि मंदिर समिति में तैनात सुरक्षा कर्मियों एवं कार्मिकों का सत्यापन कर लिए जाए तथा सभी सुरक्षा कर्मियों एवं कार्मिकों को आई कार्ड जारी किए जाए इसके साथ ही दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालुओं का भी डाटा रखा जाए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव गुप्ता,वरिष्ठ कोषाधिकारी अजय कुमार,महंत भवानी नन्द गिरी, प्रबन्धक बीकेटीसी विशाल सिंह पावर,प्रभारी निरीक्षक नितेश शर्मा, ट्रस्टी डॉ आकाश कुसुम बछेती आदि मौजूद रहे

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने आपदा कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण, रिकॉर्ड व्यवस्था के साथ सीसीटीवी मॉनिटरिंग और चालान प्रक्रिया का लिया जायजा

Fri May 8 , 2026
टिहरी। जनपद में आपदा प्रबंधन व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने शुक्रवार सुबह लगभग 7:30 बजे आपदा कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कंट्रोल रूम में तैनात पुलिस एवं होमगार्ड कार्मिक ड्यूटी पर उपस्थित मिले, जबकि अभिलेखों और रिकॉर्ड […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!