25 फरवरी की कैबिनेट बैठक में आएगा बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम प्रस्ताव

देहरादून : बिन्दुखत्ता को राजस्व गाँव घोषित किए जाने के संबंध में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिन्दुखत्ता राजस्व गाँव के प्रस्ताव को आगामी 25 फ़रवरी को होने वाली कैबिनेट बैठक में प्रस्तुत किया जाए।

इस बैठक में प्रमुख सचिव वन आर. के. सुधांशु, सचिव वन सी. रविशंकर, सचिव राजस्व अमिताभ श्रीवास्तव, HOFF रंजन, कल्याणी, लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, वरिष्ठ नेता कुंदन चुफाल, जगदीश पंत, प्रकाश आर्य, मनीष बोरा तथा पूर्व सैनिक सुंदर सिंह खनका उपस्थित रहे।

The post 25 फरवरी की कैबिनेट बैठक में आएगा बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम प्रस्ताव first appeared on doonvoice.

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया ‘AI भारत विस्तार’ योजना का शुभारंभ

Wed Feb 18 , 2026
देहरादून : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजस्थान से मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के साथ “AI भारत विस्तार (BHARAT VISTAAR)” योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी सर्किट हाउस, देहरादून से वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में जुड़े। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के कृषि […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!