मंत्री गणेश जोशी के जन्मदिवस के अवसर पर “सेवा सप्ताह” के अंतर्गत कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन 

मसूरी : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन्मदिवस (31 जनवरी) के अवसर पर जनसेवा की भावना को समर्पित करते हुए “सेवा सप्ताह” के अंतर्गत सुवाखोली में जरूरतमंद, असहाय एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए निःशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नगर पालिका परिषद मसूरी की अध्यक्ष मीरा सकलानी बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुईं। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर उन्हें शीतलहर एवं ठंड से राहत प्रदान की गई।

इस अवसर पर मीरा सकलानी ने कहा कि जन्मदिवस जैसे व्यक्तिगत अवसर को समाजसेवा के माध्यम से मनाना ही सच्ची जनसेवा है। सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना हमारा संकल्प है और इसी संकल्प के साथ मसूरी विधायक और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कार्य करते हैं। सभी के सुख दुःख में सम्मिलित होते हैं।

कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य बीर सिंह चौहान, उपाध्यक्ष विजय बिंदवाल, गुड़मोहन राणा, रणवीर कंडारी, गौरी थपलियाल, अनिता जवाड़ी, अरविन्द राणा, प्रेम कोहली, सुरेश, नरेन्द्र जवाड़ी सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया। अंत में आयोजकों ने सभी सहयोगकर्ताओं एवं उपस्थित जनसमुदाय का आभार व्यक्त किया।

The post मंत्री गणेश जोशी के जन्मदिवस के अवसर पर “सेवा सप्ताह” के अंतर्गत कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन  first appeared on doonvoice.

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

24 घंटे के अंदर दून पुलिस ने रायपुर क्षेत्र में हुई चेन स्नेचिंग की घटना का किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

Tue Jan 27 , 2026
रायपुर : वादी गणेश दत्त बहुगुणा निवासी HN-248 नथुवावाला ढांग रायपुर द्वारा थाना रायपुर पर लिखित तहरीर दी कि उनकी माताजी कुन्ती देवी पत्नी लक्ष्मी प्रसाद बहुगुणा, निवासी नथुवावाला ढांग, प्रातः के समय अपने रिश्तेदारों के यहां खैरी खादर की ओर पैदल जा रही थीं, इस दौरान एक बिना नम्बर […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!