Breaking News : उत्तराखंड में दो न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और BDS मौके पर

नैनीताल/उत्तरकाशी: उत्तराखंड के नैनीताल और उत्तरकाशी जिले से बड़ी खबर सामने आई है. दोनों ही जगहों पर जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी है. इस धमकी के बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम दोनों ही जिलों में जिला एवं सत्र न्यायालय में पहुंची और कोर्ट परिसर को खाली कराकर संघन जांच की.

नैनीताल कोर्ट के लिए मिली धमकी: फिलहाल जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार ऑल इंडिया जजेस संगठन को ई-मेल भेजा गया था, जिसमें नैनीताल जिला न्यायालय को निशाना बनाने हुए बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. ई-मेल मिलने के बाद न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

वहीं इस मामले पर नैनीताल एसपी डॉ जगदीश चंद्र ने बताया कि ईमेल के माध्यम से नैनीताल जिला एवं सत्र न्यायालय में बम होने की सूचना मिली थी. इसके बाद कोर्ट में पुलिस तैनात की गई है. साथ ही बाम निरोधक दस्ता समेत अन्य एजेंसी के द्वारा कोर्ट में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. सूचना की बाद से जिला न्यायालय के अधिकांश हिस्से को चेक किया गया है. किसी प्रकार की कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई है.

उत्तरकाशी कोर्ट को भी मिली धमकी: नैनीताल के अलावा जिला न्यायालय उत्तरकाशी को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसके बाद जिला न्यायालय उत्तरकाशी में अफरा तफरी मच गई. जिला जज की सूचना पर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने पूरे न्यायालय परिसर को खाली करवाया. पुलिस और इंटेलिजेंट टीम ने कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी है. वहीं, जिला प्रशासन प्रशासन अलर्ट मोड़ पर आ गया है. बताया जा रहा है कि उत्तरकाशी अदालत परिसरों में ई-मेल के ज़रिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई.

The post Breaking News : उत्तराखंड में दो न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और BDS मौके पर first appeared on doonvoice.

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में अधिवक्ताओं के नए चैम्बर का किया लोकार्पण

Mon Feb 16 , 2026
खटीमा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर एक करोड़ रुपये की लागत से खटीमा सिविल न्यायालय में अधिवक्ताओं हेतु नव निर्मित चैम्बर का फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अधिवक्ताओं को महाशिवरात्रि पर्व और नए चैम्बर की शुभकामनाएं […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!