मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने राजनीतिक दलों संग की समीक्षा बैठक

देहरादून : मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीवीआरसी पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में सचिवालय में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), बीएलओ आउटरीच अभियान और बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की शत-प्रतिशत नियुक्ति जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आगामी एसआईआर की तैयारियों के तहत प्रदेश भर में बीएलओ द्वारा वर्ष 2003 की मतदाता सूची से वर्तमान मतदाताओं की मैपिंग का कार्य किया जा रहा है। अब तक लगभग 79 प्रतिशत मैपिंग पूरी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर और नैनीताल जैसे जिलों में बीएलए के सक्रिय सहयोग से इस प्रक्रिया को और गति दी जा सकती है।

उन्होंने जानकारी दी कि राजनीतिक दलों की ओर से अब तक कुल 15,437 बीएलए नियुक्त किए जा चुके हैं। इनमें भारतीय जनता पार्टी के 7,165, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 7,968, बहुजन समाज पार्टी के 117 और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के 187 बीएलए शामिल हैं। जबकि आम आदमी पार्टी और नेशनल पीपुल्स पार्टी द्वारा अभी तक एक भी बीएलए नियुक्त नहीं किया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी दलों से फरवरी माह तक शत-प्रतिशत नियुक्ति सुनिश्चित करने की अपील की।

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्र, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

The post मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने राजनीतिक दलों संग की समीक्षा बैठक first appeared on doonvoice.

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड में इस बार का अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस प्रदेश की दादियों-नानियों को होगा समर्पित

Sat Feb 14 , 2026
देहरादून: इस बार प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस वृद्ध महिलाओं को समर्पित किया जाएगा। कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में मंत्री ने अधिकारियों को तैयारियों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस बार महिला दिवस हमारी दादियों और नानियों को समर्पित होगा, जिन्होंने अपने त्याग, परिश्रम और संस्कारों […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!