गोवा नाइटक्लब अग्निकांड पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक

गोवा / देहरादून : गोवा के अरपोरा क्षेत्र में हुए भीषण नाइटक्लब अग्निकांड पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा है कि इस दर्दनाक घटना में उत्तराखंड के भी कई लोग हताहत हुए हैं।

उत्तराखंड के 5 युवाओं की मौत की पुष्टि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोवा के सीएम डॉ. प्रमोद सावंत से फ़ोन पर बातचीत कर हादसे से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्राप्त की। बातचीत के बाद मुख्यमंत्री धामी ने पुष्टि की कि इस दुर्घटना में उत्तराखंड के 5 युवाओं की मौत हुई है।

गोवा हादसे की स्थिति पर नजर बनाए हुए है प्रशासन: CM

राज्य सरकार ने इस मामले में आवश्यक सभी कदम उठाने के स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही सरकार ने कहा है कि गोवा में हुई इस घटना पर उत्तराखंड प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

The post गोवा नाइटक्लब अग्निकांड पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक first appeared on doonvoice.

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गौरव खन्ना बने ‘बिग बॉस 19’ के विजेता

Sat Dec 13 , 2025
देहरादून : रियलिटी शो बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले दर्शकों के लिए भावनाओं, रोमांच और अप्रत्याशित मोड़ों से भरी रात साबित हुआ, जहां अभिनेता गौरव खन्ना ने इस सीज़न की ट्रॉफी अपने नाम कर इतिहास रच दिया। उनके बाद रनर अप रहीं फरहाना भट्ट जबकि तीसरे नंबर पर प्रणित […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!