टिहरी बांध विस्थापितों की समस्याओं पर मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश 

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शासकीय आवास में टिहरी बांध विस्थापित क्षेत्र संघर्ष समिति,भाग–1 पथरी हरिद्वार एवं ग्राम पंचायत आदर्श टिहरी नगर, बहादराबाद के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने विस्थापितों को भूमिधरी अधिकार दिए जाने एवं पुनर्वास से जुड़े विषयों पर अपनी बात मुख्यमंत्री के समक्ष रखी।

मुख्यमंत्री ने इस सम्बन्ध में मौके पर ही DM हरिद्वार एवं DM टिहरी से दूरभाष पर वार्ता की। उन्होंने सम्बंधित जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि उक्त प्रकरण में वैधानिक एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं को पूर्ण करते हुए तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे विस्थापित परिवारों को शीघ्र राहत मिल सके।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि टिहरी बांध परियोजना से विस्थापित परिवारों के पुनर्वास और उनके अधिकारों का संरक्षण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर दिए गए निर्देशों के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, सचिव एस.एन. पाण्डेय, ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी व ग्राम प्रधान भी उपस्थित रहे।

The post टिहरी बांध विस्थापितों की समस्याओं पर मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश  first appeared on doonvoice.

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नन्दिनी बन सकेंगी डॉक्टर, सीएसआर फंड से दो बेटियों को 01-01 लाख की धनराशि

Sat Jan 10 , 2026
देहरादून : जिलाधिकारी सविन बंसल विषम परिस्थितियों से जूझ रही होनहार बेटियों की शिक्षा को पुनर्जीवित कर उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं। जिला प्रशासन ऐसे परिवारों के लिए संबल बनकर उभर रहा है, जहाँ संसाधनों की कमी के बावजूद बेटियों के सपनों में उड़ान भरने का जज़्बा […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!