मुख्यमंत्री धामी ने जागेश्वर धाम में की पूजा अर्चना, 76.78 करोड़ रुपये की योजनाओं का का किया लोकार्पण 

अल्मोड़ा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री जागेश्वर धाम मंदिर (अल्मोड़ा) में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री धामी ने भगवान जागनाथ (भगवान शिव) से राज्य की निरंतर प्रगति, आपसी सद्भाव और जनता के कल्याण की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि जागेश्वर धाम उत्तराखण्ड की आध्यात्मिक चेतना का केंद्र है और यहां आकर अद्भुत शांति एवं ऊर्जा का अनुभव होता है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मंदिर परिसर में पूजा-पाठ के साथ मंदिर के पुजारियों, स्थानीय श्रद्धालुओं और प्रशासनिक अधिकारियों से भी भेंट की। उन्होंने क्षेत्र के धार्मिक पर्यटन को और सशक्त बनाने के लिए बुनियादी सुविधाओं के विकास एवं संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि उत्तराखण्ड के देवस्थलों को न केवल श्रद्धा के केंद्र के रूप में, बल्कि पर्यटन, रोजगार और आस्था के संगम के रूप में विकसित किया जाए।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों को रेल मंत्रालय की हरी झंडी, देहरादून-टनकपुर एक्सप्रेस अब सप्ताह में तीन दिन चलेगी

Wed Oct 29 , 2025
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लगातार प्रयासों और पहल पर देहरादून–टनकपुर एक्सप्रेस की आवृत्ति बढ़ाने के प्रस्ताव को रेल मंत्रालय, भारत सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजे गए पत्र में लिखा है कि देहरादून–टनकपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!