देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीर बाल दिवस (veer bal divas) के अवसर पर दशमेश पिता गुरु गोविंद सिंह जी और उनके चारों साहिबजादों बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की महान शहादत को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी के चारों साहिबजादों का बलिदान केवल भारत के इतिहास में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व इतिहास में साहस, धर्मनिष्ठा और त्याग का एक अनुपम और अनोखा अध्याय है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी के वीर साहिबजादों ने अल्पायु में ही धर्म, सत्य और न्याय की रक्षा के लिए अद्भुत साहस का परिचय देते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका यह बलिदान नई पीढ़ी को साहस, शौर्य और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है और हमें अपने कर्तव्यों के प्रति सजग और समर्पित बने रहने की शक्ति देता है।
The post मुख्यमंत्री धामी ने वीर बाल दिवस पर साहिबजादों को किया नमन first appeared on doonvoice.

