विंटर कार्निवाल में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, युवाओं का बढ़ाया उत्साह

खटीमा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवंती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में छात्र संघ द्वारा आयोजित विंटर कार्निवाल में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग कर युवाओं का उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा छात्र संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विंटर कार्निवाल के अंतर्गत भजन क्लाइंबिंग जैसे आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी सनातन संस्कृति, लोक परंपराओं और युवा चेतना के संगम का प्रतीक हैं। ऐसे कार्यक्रम यह दर्शाते हैं कि युवा आधुनिकता के साथ अपनी जड़ों से भी जुड़े हैं। उन्होंने छात्र संघ की टीम को बधाई देते हुए कहा कि इस आयोजन से नेतृत्व क्षमता, संगठन शक्ति और सामाजिक दायित्व का परिचय मिलता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खटीमा उनके लिए केवल एक विधानसभा क्षेत्र नहीं, बल्कि घर, कर्मभूमि और पहचान है। खटीमा की मिट्टी ने उन्हें जनसेवा का संस्कार दिया है, इसलिए यहां की हर गली और हर गांव उनके दिल के करीब है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने खटीमा में स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए अनेक कार्य किए हैं। गदरपुर-खटीमा बाईपास, नौसर में पुल, सड़कों के नेटवर्क का विस्तार, केंद्रीय विद्यालय की स्थापना तथा चकरपुर में आधुनिक खेल स्टेडियम का निर्माण इसके उदाहरण हैं। इसके साथ ही आधुनिक आईटीआई, पॉलीटेक्निक, 100 बेड अस्पताल, विद्यार्थियों के लिए साथी केंद्र और औद्योगिक विकास हेतु सिडकुल की स्थापना की गई है। खटीमा-टनकपुर के बीच प्रस्तावित सैन्य स्मारक पर भी शीघ्र कार्य प्रारंभ होगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पंतनगर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, जमरानी बांध परियोजना, एम्स के सैटेलाइट सेंटर और खुरपिया में इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी जैसे प्रोजेक्ट क्षेत्र के विकास को नई गति देंगे। राजकीय महाविद्यालय खटीमा में एमकॉम और एमएससी की कक्षाएं तथा जनजातीय क्षेत्रों में एकलव्य विद्यालय का संचालन भी शुरू किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में रोजगार, प्रति व्यक्ति आय, सड़क और बिजली उत्पादन के क्षेत्र में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। पलायन निवारण आयोग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में रिवर्स पलायन बढ़ा है और युवा वापस अपने गांवों की ओर लौट रहे हैं। बेरोजगारी दर में कमी आई है, जो राष्ट्रीय औसत से बेहतर है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने दंगारोधी, धर्मांतरण विरोधी तथा सख्त नकल विरोधी कानून लागू किए हैं। 28 हजार से अधिक युवाओं को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी मिली है। भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए सैकड़ों लोगों पर कार्रवाई की गई है। देवभूमि की संस्कृति, अस्मिता और कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होगा।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम सिंह जेठी की पत्नी, ढील्लू सिंह राणा तथा जशोधर भट्ट के निधन पर उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, मेयर दीपक बाली, नगर पालिका खटीमा के अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, पूर्व मंडी अध्यक्ष नंदन सिंह खड़ायत, अमित पांडे, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, उपजिलाधिकारी तुषार सैनी सहित अनेक अधिकारी, छात्र संघ पदाधिकारी एवं छात्र-छात्राएं

The post विंटर कार्निवाल में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, युवाओं का बढ़ाया उत्साह first appeared on doonvoice.

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खटीमा दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड पर जनता से की मुलाकात,सुनीं जनसमस्याएं

Mon Feb 9 , 2026
खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा भ्रमण के दूसरे दिन कैंप कार्यालय लोहियाहेड व हेलीपैड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात की। उन्होंने जनसमस्याएं सुनते हुए समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ग्राम भगचुरी पहुंचे, जहां पर उन्होंने स्व. मलकीत सिंह राणा के […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!