प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ डायरी लिखने वाले हर जिले के दो मेधावी होंगे पुरस्कृत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षा –2025 में हाईस्कूल परीक्षा के टॉपर 240 छात्र–छात्राओं के दल को “भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण” के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. उक्त छात्र- छात्राएं अलग- अलग दलों में विभिन्न राज्यों का भ्रमण करेंगे. एससीईआरटी ननूरखेड़ा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि “भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम” के जरिए प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को भारत की प्रगति, विज्ञान, तकनीक, इतिहास और संस्कृति को प्रत्यक्ष रूप से देखने-समझने का अवसर मिल रहा है.

मुख्यमंत्री ने छात्र -छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि वो अपनी डायरी में यात्रा अनुभव लिखने के साथ उत्तराखण्ड में पहली बार हुए नवाचारों और उपलब्धियों को भी दर्ज करें. मुख्यमंत्री ने उदाहरण देते हुए कहा कि उत्तराखण्ड ने देश में पहली बार यूसीसी लागू कर अन्य राज्यों के लिए एक मॉडल प्रस्तुत किया है. इसी तरह राज्य में पहली बार सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड को पहली बार सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में प्रथम स्थान मिला. इसी तरह, 2023 में कर्तव्य पथ पर आयोजित परेड में उत्तराखण्ड की झांकी को प्रथम स्थान मिला. राज्य में पहली बार 27 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की गई है. उत्तराखण्ड में पहली बार राष्ट्रीय खेलों का भी आयोजन किया गया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पहली बार भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई हुई. राज्य में पहली बार 10 हजार एकड़ जमीन अतिक्रमण से मुक्त कराई गई. साथ ही मदरसा बोर्ड को समाप्त किया गया. इसी तरह उत्तराखण्ड को मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट का पुरस्कार मिला है. मुख्यमंत्री ने कहा कि शैक्षिक भ्रमण से लौटने के बाद इस डायरी के आधार पर हर जनपद से दो-दो छात्र–छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वर्ष 2024-25 से शुरू इस कार्यक्रम के प्रथम चरण में 156 छात्रों ने देश के महत्वपूर्ण वैज्ञानिक और तकनीकी संस्थानों का भ्रमण किया. इस वर्ष प्रतिभागियों की संख्या बढ़कर 240 हो गई है. ये प्रतिभावान छात्र-छात्राएं इसरो, श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, प्रोफेसर यूआर राव उपग्रह केंद्र और विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र जैसे संस्थानों का दौरा करेंगे.

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि जब वो इन संस्थानों का भ्रमण करेंगे तो उन्हें ये अनुभव होगा कि तकनीक के क्षेत्र में आज का नया भारत कितना आगे बढ़ चुका है. उन्होंने कहा कि किताबी शिक्षा महत्वपूर्ण है, लेकिन प्रत्यक्ष अनुभव से समझ और दृष्टिकोण में कई गुना वृद्धि होती है. इस यात्रा का एक बड़ा लाभ ये होगा कि छात्र-छात्राओं में टीमवर्क, सामाजिक कौशल और आत्मविश्वास का विकास होगा. इस भ्रमण से प्राप्त अनुभवों को वो जीवनभर याद रखेंगे और उत्तराखण्ड के ब्रांड एंबेसडर के रूप में देश के विभिन्न भागों में हमारी संस्कृति, प्रकृति, खान-पान और पर्यटन की विशेषताओं को साझा करेंगे.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज का युग ज्ञान और कौशल का युग है. भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण पर जाने वाले छात्र – छात्राएं भविष्य में जिस भी क्षेत्र में जाएंगे अपने ज्ञान और कौशल से वो भविष्य के हमारे वैज्ञानिक, डॉक्टर, इंजीनियर, उद्यमी, कलाकार और नीति निर्माता बनेंगे. मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वो अपने सपनों को हमेशा बड़ा रखें. जीवन में चुनौतियां आएंगी, कठिनाइयां आएंगी, पर उनसे सीखते हुए आगे बढ़ने से आपको एक न एक दिन अवश्य सफलता मिलेगी.

The post प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ डायरी लिखने वाले हर जिले के दो मेधावी होंगे पुरस्कृत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी first appeared on doonvoice.

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी बोले—सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अब “सोशल चेंज मेकर्स”; समाज में बड़ा बदलाव लाने की क्षमता

Fri Dec 12 , 2025
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित “उत्तराखण्ड क्रिएटर्स मीट–2025” में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़े अनेक कंटेंट क्रिएटर्स, डिजिटल उद्यमी, ब्लॉगर्स तथा युवा इंफ्लुएंसर्स ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अनेक सोशल मीडिया क्रिएटर्स से अनौपचारिक […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!