चम्पावत में विकास परियोजनाओं की मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने की समीक्षा

चम्पावत : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने जिला सभागार चम्पावत में जिले की प्रमुख विकास योजनाओं, जनपदीय नवाचारों, मुख्यमंत्री घोषणाओं, केंद्र व राज्य सेक्टर की योजनाओं की व्यापक समीक्षा की। उन्होंने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

उन्होंने विभागवार कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली और अधिकारियों को योजनाओं को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण रूप से पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने गोल्ज्यू कॉरिडोर, कृषि महाविद्यालय, पैरामेडिकल कॉलेज, छमनिया स्पोर्ट्स महाविद्यालय, यू.यू.एस.डी.ए. पेयजल योजना, एनएच स्वाला सुधार योजना सहित अन्य योजनाओं पर चर्चा की।

बैठक से पूर्व मुख्य सचिव ने कलेक्ट्रेट परिसर में लगे विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टॉलों पर प्रदर्शित नवाचार, उत्पादों और विभागीय उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की तथा विभागों को इन नवाचारों को और अधिक विस्तार एवं प्रोत्साहन देने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने जिला सभागार में “आदर्श चम्पावत” लोगो का अनावरण भी किया। इस दौरान जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने जिले में चल रहे प्रमुख नवाचारों, ज्ञान केंद्र लाइब्रेरी, ज्ञान सेतु पुल, Computer on Wheels और Pirul Briquetting Unit आदि की जानकारी दी।

मुख्य सचिव ने पंचेश्वर में एंग्लिंग पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष वार्षिक एंगलर्स मीट आयोजित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने चम्पावत–लोहाघाट मास्टर प्लान की समीक्षा करते हुए कहा कि भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सभी महत्वपूर्ण विकास परियोजनाएं विशेषकर रेलवे विस्तार को मास्टर प्लान में सम्मिलित किया जाए।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पूंजीगत व्यय बढ़ाया जाए, कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग की जाए और कार्य योजना के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कार्य किए जाएं। जनता की शिकायतों व मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के प्रकरणों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में कुमाऊं मंडलायुक्त दीपक रावत, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

The post चम्पावत में विकास परियोजनाओं की मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने की समीक्षा first appeared on doonvoice.

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सैनिकों को किया नमन

Sat Dec 13 , 2025
चंपावत : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने जिला सभागार परिसर चंपावत में भूतपूर्व सैनिकों से भेंट कर सशस्त्र सेना झंडा दिवस (Armed Forces Flag Day) के प्रति सम्मान प्रकट किया। मुख्य सचिव ने वीर सैनिकों के योगदान को नमन करते हुए फ्लैग लगाया। इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!