कुंभ मेले को दिव्य,भव्य ढंग से आयोजित किए जाने के लिए प्रस्तावों को नमामि गंगे प्रोजेक्ट में शामिल करने के लिए की गई बैठक

हरिद्वार : हरिद्वार कुंभ मेले को दिव्य, भव्य एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित किए जाने के लिए किए जा रहे विभिन्न कार्यों के प्रस्तावों को नमामि गंगे मिशन में शामिल कराने के उद्देश्य से सीसीआर में राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कुंभ मेला अधिकारी सोनिका ने की।

बैठक में डायरेक्टर (शहरी), राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन नई दिल्ली धीरज जोशी, परियोजना निदेशक राज्य स्वच्छ गंगा मिशन उत्तराखंड विशाल मिश्रा, डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध, मुख्य नगर आयुक्त नंदन कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान कुंभ मेले की व्यवस्थाओं से जुड़े विभिन्न कार्यों, ग्रीन घाट निर्माण, घाटों के विकास एवं अन्य प्रस्तावों का पीपीटी के माध्यम से विस्तार से प्रस्तुतीकरण किया गया। मेला अधिकारी सोनिका ने बताया कि कुंभ मेले के लिए तीन नए घाटों के निर्माण के साथ-साथ ग्रीन घाट विकसित करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके अलावा नगर निगम द्वारा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, पेयजल निगम द्वारा एसटीपी प्लांट, म्यूजियम निर्माण तथा अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के प्रस्ताव भी तैयार किए गए हैं, जिनकी बैठक में गहन समीक्षा की गई।

डायरेक्टर (शहरी) राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन धीरज जोशी ने कहा कि कुंभ मेले से संबंधित सभी प्रस्तावों को राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, नई दिल्ली के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

बैठक में अपर मेला अधिकारी दयानंद सरस्वती, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, एडिशनल एसपी विपिन कुमार, एनआईयूए राहुल सचदेवा, संचार विशेषज्ञ पूरन कापड़ी, डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट मैनेजर सत्यदेव आर्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

बैठक के पश्चात राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन की टीम द्वारा सीसीआर से वीआईपी घाट तक विभिन्न घाटों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

The post कुंभ मेले को दिव्य,भव्य ढंग से आयोजित किए जाने के लिए प्रस्तावों को नमामि गंगे प्रोजेक्ट में शामिल करने के लिए की गई बैठक first appeared on doonvoice.

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने देहरादून मोबिलिटी प्लान के सम्बन्ध में ली बैठक

Sat Dec 20 , 2025
देहरादून : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में देहरादून मोबिलिटी प्लान के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि देहरादून शहर का यातायात संकुलन कम करने के लिए लगातार नए कदम उठाने होंगे। उन्होंने आढ़त बाजार, इंदिरा मार्केट आदि से सम्बन्धित विभिन्न कार्यों […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!