नववर्ष के शुभ अवसर पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सभी प्रदेशवासियों को नववर्ष की दी शुभकामनाएं 

देहरादून : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने नववर्ष के शुभ अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर सचिवालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य सचिव ने सचिवालय परिवार और पूरे प्रदेशवासियों को नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं प्रदेशवासियों के सुख- समृद्धि एवं खुशहाल जीवन की कामना की।

सचिवालय परिसर में उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारीगणों को सम्बोधित करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि यह सचिवालय राज्य की सर्वोच्च संस्था है। हम सभी इस संस्था के भागीदार हैं, इस राज्य की समस्त नीतियां और महत्त्वपूर्ण निर्णय इसी संस्था से निकलते हैं। इसलिए इस संस्था की गरिमा बनाए रखने और इसके उद्देश्यों को फलीभूत करने की जिम्मेदारी हम सभी की है। नववर्ष के अवसर पर हमें यह संकल्प लेना है कि इस संस्था की गरिमा और इसका स्टेटस सिर्फ उत्तराखण्ड ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणा बने।

उन्होंने कहा कि हमें प्रदेश एवं प्रदेशवासियों की सेवा के लिए, उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए Whole of Government Approach अपनाते हुए Single Entity के रूप में कार्य करते हुए प्रदेशवासियों के सुख दुख में सहभागी बनना है।

इस अवसर पर अपर सचिव नवनीत पाण्डेय, सचिवालय संघ के पदाधिकारी एवं सचिवालय के समस्त अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे।

The post नववर्ष के शुभ अवसर पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सभी प्रदेशवासियों को नववर्ष की दी शुभकामनाएं  first appeared on doonvoice.

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मेरे संबोधन को तोड़ मरोड़ कर गलत तरीके से पेश किया गया – गिरधारी लाल शाहू

Fri Jan 2 , 2026
देहरादून:- नव वर्ष के शुभ अवसर पर गिरधारी लाल शाहू ने समस्त देशवासियों को नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण, बाल विकास एवं पशुपालन मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू ने सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के दौलाघट में आयोजित स्वागत समारोह में दिए गए […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!