रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में पहुंची उत्तराखंड क्रिकेट टीम, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई और शुभकामनाएं 

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को पहली बार रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इसे राज्य के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस उपलब्धि से प्रदेश के खिलाड़ियों का मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा तथा युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन को भी टीम की सफलता में उनके निरंतर प्रयासों और योगदान के लिए बधाई दी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि खिलाड़ियों ने बेहतर टीमवर्क, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। राज्य सरकार खेलों को लगातार प्रोत्साहित कर रही है और खिलाड़ियों के लिए आधुनिक खेल सुविधाएं विकसित की जा रही हैं, ताकि उत्तराखंड के युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।
मुख्यमंत्री ने सेमीफाइनल मुकाबले के लिए टीम को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उत्तराखंड की टीम जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश करेगी और राज्य का गौरव बढ़ाएगी।

The post रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में पहुंची उत्तराखंड क्रिकेट टीम, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई और शुभकामनाएं  first appeared on doonvoice.

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डॉ. नित्यानंद जन्मशती संगोष्ठी में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी

Tue Feb 10 , 2026
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून विश्वविद्यालय, देहरादून में डॉ. नित्यानंद की जन्मशताब्दी वर्ष समारोह के उपलक्ष्य पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जयेंद्र सिंह राणा एवं संजय सत्यवली को हिमालयी पर्यावरण पुरस्कार 2025-26 से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!