20 फरियादें पहुंचीं डीएम के दरबार, अफसरों को तुरंत समाधान के आदेश

  • पेयजल से आवास और रोजगार तक उठे सवाल,
  • डीएम ने जांच के साथ शिकायतकर्ता को कार्रवाई बताने के भी दिए निर्देश

गोपेश्वर (चमोली)। सोमवार को जिला सभागार में आयोजित जनता मिलन में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने 20 शिकायतें और समस्याएं जिलाधिकारी गौरव कुमार के सामने रखीं। पेयजल, आवास, शिक्षा, रोजगार और पार्किंग से जुड़ी फरियादों पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए त्वरित और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

जनता मिलन में मंडल गांव की रीना ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की। उन्होंने बताया कि वह फिलहाल मायके में रह रही हैं। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी दशोली को मौके पर जांच कर पात्रता के अनुसार कार्रवाई करने को कहा। देवर खडोरा के बिरेंद्र सिंह ने जल जीवन मिशन से जुड़ी पेयजल समस्या और ग्रामीणों के बीच विवाद का मामला उठाया। इस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी चमोली को मौके पर जाकर ग्रामीणों से वार्ता करने और विवाद का समाधान कराने को कहा। गौणा के शिक्षा अभिभावक संघ अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत ने राजकीय इंटर कॉलेज गौणा में दो शिक्षकों की तैनाती की मांग रखी। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि दोनों शिक्षक अगले दो दिनों में विद्यालय में कार्यभार ग्रहण कर लेंगे।

गोपेश्वर की सरोज देवी ने रोजगार की मांग की। जिलाधिकारी ने परियोजना निदेशक को उनकी रुचि और जरूरत के अनुसार रोजगारपरक प्रशिक्षण दिलाने तथा रोजगार से जोड़ने के लिए आवश्यक सहयोग देने के निर्देश दिए। ग्राम प्रधान ग्वाड़, गंगोलगांव के बलवंत सिंह राणा, सच्चिदानंद तिवाड़ी, बंशी लाल, राजपाल, नयन सिंह कुँवर, मोहन प्रसाद समेत अन्य ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं रखीं।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों का केवल निस्तारण ही नहीं, बल्कि उसकी जानकारी शिकायतकर्ता को भी दी जाए। उन्होंने कहा कि सभी मामलों में समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित होनी चाहिए।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, उपजिलाधिकारी राज कुमार पांडे, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोटद्वार : डिजिटल साक्षरता शिविर में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा की जानकारी

Tue Sep 22 , 2026
कोटद्वार : डिजिटल साक्षरता शिविर एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को उत्तराखण्ड राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान, कोटद्वार (पौड़ी गढ़वाल) में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल तकनीक के सुरक्षित उपयोग के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम में अराइज कंप्यूटर्स (Arise […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!