भारत अमेरिका के बीच आतंकवाद विरोधी युद्ध अभ्यास संपन्न

अमरीकी एवं भारतीय सेना का औली ( चमोली) में आतंकवाद विरोधी युद्ध अभ्यास में युद्ध अभ्यास

ज्योर्तिमठ । सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण ज्योर्तिमठ ( चमोली)के समीप औली में ‘युद्ध अभ्यास 2026’ के दौरान अमरीका और भारतीय सेना के जवानों आतंकवाद-विरोधी अभियानों के लिए साथ मिलकर ट्रेनिंग की। उन्होंने बिल्डिंग-क्लियरेंस और रूम-इंटरवेन्शन ड्रिल की, जिसे आमने-सामने की लड़ाई वाले हालात को ध्यान में रखकर तैयार किया गया था।

इस ड्रिल में ड्रोन, रोबोटिक डॉग, डॉग स्क्वाड और स्नाइपर की मदद से हमला करने वाली टीमें शामिल थीं। इससे आतंकवाद-विरोधी अभियानों के दौरान खास तौर पर प्रशिक्षित जवानों और टेक्नोलॉजी के तालमेल से किए जाने वाले काम को दिखाया गया। अमेरिकी सेना के जवानों ने भी अभ्यास में शामिल सैनिकों से संवाद किया और उपकरणों का अवलोकन करते हुए अभ्यास के दौरान प्रदर्शित की गई क्षमताओं एवं तकनीकों को बेहतर ढंग से समझा।

इस ट्रेनिंग से दोनों सेनाओं के बीच प्रोफेशनल जानकारी के आदान-प्रदान, रणनीतिक समझ और एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करने की क्षमता को और मज़बूती मिली।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अवीवा लाइफ इंश्योरेंस ने रिटर्न ऑफ प्रीमियम प्रपोजिशन के साथ टर्म इंश्योरेंस किया लॉन्च

Sat Sep 19 , 2026
  देहरादून। ग्राहकों को अधिक स्वस्थ, सुरक्षित और संतोषपूर्ण जीवन जीने में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध जीवन बीमा कंपनी अवीवा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी इंडिया लिमिटेड ने रिटर्न ऑफ प्रीमियम प्रपोजिशन वाले टर्म इंश्योरेंस प्लान को लॉन्च करने की घोषणा की है। ‘अवीवा स्मार्ट रिटर्न ऑफ प्रीमियम टर्म प्लान’ नाम […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!