पौड़ी गढ़वाल : राज्य दिव्यांग पुरस्कार के लिए 10 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

पौड़ी : विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दिव्यांगजनों एवं उनसे संबंधित व्यक्तियों को राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसके लिए पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित दुबड़िया ने बताया कि निदेशालय समाज कल्याण के निर्देशों के क्रम में 3 दिसम्बर, 2026 को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट दिव्यांग कर्मचारियों, स्वरोजगार में रत दिव्यांग व्यक्तियों, दिव्यांगजनों के सेवायोजकों, प्लेसमेंट अधिकारियों तथा उत्कृष्ट दिव्यांग खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाने हैं। पुरस्कार के लिए इच्छुक पात्र अभ्यर्थियों को आवेदन के साथ अपना बायोडाटा तथा किए गए कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करना होगा।

उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 10 अक्टूबर, 2026 तक अपने आवेदन पत्र तीन प्रतियों में जिला समाज कल्याण अधिकारी, पौड़ी गढ़वाल के कार्यालय में जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र जिला समाज कल्याण कार्यालय से ही प्राप्त किए जाएंगे तथा निर्धारित प्रारूप में भरकर वहीं जमा किए जा सकेंगे। प्राप्त आवेदनों की निर्धारित प्रक्रिया के तहत जांच एवं संस्तुति के उपरांत निदेशालय समाज कल्याण को भेजा जाएगा।

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जनपद के सभी पात्र दिव्यांग कर्मचारियों, स्वरोजगाररत दिव्यांगजनों, सेवायोजकों, प्लेसमेंट अधिकारियों एवं उत्कृष्ट दिव्यांग खिलाड़ियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि तक आवश्यक अभिलेखों एवं अपने प्रशंसनीय कार्यों के विवरण सहित आवेदन प्रस्तुत करें, ताकि उनके प्रकरण राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए नियमानुसार विचारार्थ भेजे जा सकें।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुंबई में गूंजा गणपति बप्पा मोरया, लालबागचा राजा की पहली झलक ने मोहा मन

Sun Sep 13 , 2026
93वें वर्ष में भव्य स्वरूप में विराजे लालबागचा राजा, 14 सितंबर से शुरू होगा 10 दिवसीय गणेशोत्सव। मुंबई। देश-दुनिया में प्रसिद्ध मुंबई के लालबागचा राजा की 2026 की पहली झलक शुक्रवार, 11 सितंबर को शाम सात बजे लालबाग स्थित पुतलाबाई चॉल में श्रद्धालुओं के सामने प्रस्तुत की गई। प्रथम दर्शन […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!