मंडल मार्ग पर सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो जवान घायल

गोपेश्वर (चमोली)। गोपेश्वर-चोपता मोटर मार्ग पर मंडल से आगे दिलोंबैंड के पास आर्मी का एक वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने से दो जवान घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर लाया गया है। जहां से गंभीर घायल धवन सिंह को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार को गोपेश्वर-चोपता मोटर मार्ग पर मंडल से आगे दिलोंबैंड के पास आर्मी का वाहन अनियंत्रित होकर खड्ड साइड में जा गिरा। वाहन में सिग्लन कंपनी के चालक जाबाज सिंह (29) व धवन सिंह (23) सवार थे। दुर्घटना में दोनों की सिपाही घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना गोपेश्वर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चला कर घायलों को बाहर निकाला। बताया कि घायल चालक जाबाज सिंह पर हल्की चोंटे आई हैं। जबकि धवन सिंह के सर पर चोंटे आई हैं। जो अचेत अवस्था में होने के चलते उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

युवक ने लगाई अलकनंदा में छलांग, मौत

Fri Apr 17 , 2026
गोपेश्वर (चमोली)। कर्णप्रयाग संगम पर एक युवक ने अलकनंदा नदी में छलांग लगाकर मौत को गले लगा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक युवक ने अचानक उफनती अलकनंदा नदी में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस बिना देरी किए मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से युवक को […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!