बरातियों से भरी बोलेरो पलटी, 11 लोग घायल, दो की हालत गंभीर

बागेश्वर : उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। कीमू गांव से धरमघर जा रही बरातियों से भरी बोलेरो वाहन शामा-भनार क्षेत्र के लाथी-माजखेत सड़क मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे में कुल 11 बराती घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ और राजस्व विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। साथ ही 108 एंबुलेंस सेवा के जरिए घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल भूपेंद्र सिंह (35) और डिगर सिंह (40) को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

अन्य घायलों में प्रताप राम (78), शोबन राम (56), वीर सिंह (65), चंदर राम (60), कुशी राम (60) सभी निवासी गोगिना, तथा बलवंत सिंह (35), डम्पी (49), कुंदन सिंह (31), खेम सिंह (22) शामिल हैं।

प्रशासन की ओर से सभी घायलों को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल के अनुसार, पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कर्णप्रयाग भू-धंसाव : प्रभावित परिवारों के पुनर्वास में तेजी का भरोसा

Mon Apr 20 , 2026
गोपेश्वर (चमोली)। चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कर्णप्रयाग क्षेत्र में भू-धंसाव से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और मुआवजा प्रक्रिया को तेज करने का भरोसा दिया है। कर्णप्रयाग के बहुगुणा नगर और सुभाषनगर में प्रभावित परिवारों से संवाद करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सभी परिवार आपसी सहमति से क्षतिग्रस्त […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!