AIIMS ऋषिकेश में अफरा-तफरी, छठी मंजिल की छत पर चढ़ा मरीज, इसलिए था नाराज

ऋषिकेश। ऋषिकेश स्थित एम्स में बुधवार सुबह एक युवक के छत पर चढ़ जाने से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, करीब 11 बजे एक मरीज मनोरोग विभाग की छठी मंजिल की छत पर पहुंच गया और वहां खड़ा हो गया, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

स्थिति को गंभीर होते देख सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को शांत कराने की कोशिश शुरू की। नीचे खड़े सुरक्षाकर्मी लगातार उससे बातचीत कर उसे समझाने में जुटे रहे, ताकि वह किसी तरह सुरक्षित नीचे आ सके।

इसी दौरान मौके पर मौजूद एक अन्य मरीज के तीमारदार ने साहस और सूझबूझ का परिचय दिया। वह चुपचाप छत पर पहुंचा और पीछे से युवक को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर खींच लिया। कुछ ही क्षणों में अन्य सुरक्षाकर्मी भी वहां पहुंच गए और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में आ गई।

एम्स के जनसंपर्क अधिकारी श्रीलोय मोहंती ने बताया कि संबंधित युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया था। इस दौरान परिजन ओपीडी में पर्ची बनवाने में लगे थे, जबकि युवक इलाज कराने से इंकार कर रहा था। इसी बीच वह अचानक वहां से निकलकर भाग गया और छठी मंजिल पर पहुंचकर छत पर चढ़ गया।

घटना के दौरान अस्पताल में मौजूद मरीजों, तीमारदारों और स्वास्थ्यकर्मियों में भय का माहौल बन गया। फिलहाल युवक सुरक्षित है और सुरक्षा अधिकारी उसके परिजनों से पूछताछ कर रहे हैं।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राम वनवास प्रसंग ने भावुक किया जनमानस, जीवंत अभिनय से छलकी श्रद्धालुओं की आँखें

Wed Mar 25 , 2026
​ज्योतिर्मठ। धार्मिक नगरी ज्योतिर्मठ के गांधी मैदान में नरसिंह नवदुर्गा सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित रामलीला महायज्ञ के चौथे दिन ‘राम वनवास’ के अत्यंत भावुक प्रसंगों का मंचन किया गया। जैसे ही मंच पर माता कैकेयी द्वारा राम के लिए चौदह वर्ष का वनवास और भरत के लिए राजसिंहासन […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!