मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी रामनवमी की शुभकामनाएं

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनवमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री राम हमारी आस्था के प्रतीक हैं और उनका आदर्श चरित्र हमें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उनका व्यक्तित्व धैर्य, मर्यादा, त्याग, तपस्या, नैतिक आचरण, सदाचार एवं परोपकार जैसे गुणों का अनुपम उदाहरण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री राम ने अपने जीवन की प्रत्येक कठिनाई का सामना जिस आदर्श और धैर्यपूर्ण तरीके से किया, वह सम्पूर्ण मानव समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का प्रयास करें। उन्होंने कामना की कि रामनवमी का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजभाषा नियमों के बारे में जागरूकता के लिए भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान, देहरादून में कार्यक्रम आयोजित

Thu Mar 26 , 2026
जागरूकता कार्यक्रम में कंप्यूटर पर उपयोगी हिंदी ई-टूल्स पर हिंदी कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण पर दिया गया जोर अधिकारियों ने हिंदी के अनुवाद और कंप्यूटर में हिंदी कार्य को आसान तरीके से करने के बारे में विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में पूर्णदिवसीय हिंदी […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!