बीस सूत्रीय कार्यक्रम के लक्ष्य समयबद्ध पूरा करें – सीडीओ

गोपेश्वर (चमोली)। बीस सूत्रीय कार्यक्रम के लक्ष्यों की धीमी प्रगति को लेकर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने विभागीय अधिकारियों को तेजी से काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को विकास भवन सभागार में हुई समीक्षा बैठक में उन्होंने जुलाई 2026 तक की विभागवार प्रगति की समीक्षा करते हुए कम प्रगति वाले बिंदुओं पर विशेष फोकस करने और निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध पूरा करने को कहा।

सीडीओ ने अधिकारियों से उनके विभागों से जुड़े बीस सूत्रीय कार्यक्रम के बिंदुओं की विस्तृत जानकारी ली और योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है, उनमें तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए कार्यों में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि बीस सूत्रीय कार्यक्रम की योजनाएं सीधे जनहित और जनकल्याण से जुड़ी हैं। ऐसे में पात्र और जरूरतमंद लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना अधिकारियों की प्राथमिकता होनी चाहिए। योजनाओं की गुणवत्ता और प्रगति की नियमित निगरानी के साथ विभागीय स्तर पर लगातार समीक्षा भी की जाए।

सीडीओ ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों ने अपनी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए आगामी अवधि में लक्ष्यों को पूरा करने की कार्ययोजना की जानकारी दी। बैठक में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी विनय जोशी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मसूरी गोलीकांड के शहीदों का बलिदान सदैव स्मरणीय : धामी

Sat Sep 5 , 2026
मसूरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, तप, त्याग और बलिदान से उत्तराखंड राज्य का सपना साकार हुआ। मसूरी गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों का बलिदान प्रदेशवासियों की स्मृतियों में सदैव अमर रहेगा। नई पीढ़ी को राज्य निर्माण के संघर्ष और शहीदों के योगदान से […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!