दुर्गम पहाड़ी में छह शवों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान तेज

गोपेश्वर (चमोली)। ज्योतिर्मठ के समीप शुक्रवार को हुए हेलीकॉप्टर हादसे में छह लोगों की मौत के बाद दुर्घटनास्थल से शवों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान तेज कर दिया गया है। दुर्गम पहाड़ी और ऊंचाई वाले क्षेत्र में पहुंचना बचाव दलों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। सेना, आईटीबीपी, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस, वन विभाग और जिला प्रशासन की टीमें पांडुकेश्वर की ओर से कठिन पहाड़ी रास्तों पर पैदल चढ़ाई कर घटनास्थल तक पहुंच चुकी हैं।

रेस्क्यू टीमें दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी छह लोगों के पार्थिव शरीरों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटी हैं। अभियान को गति देने के लिए आसपास के ऊंचाई वाले गांवों की ओर से वैकल्पिक पैदल रास्तों की भी तलाश की जा रही है। दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के साथ मौसम की चुनौतियां भी बचाव अभियान को कठिन बना रही हैं।

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि सभी रेस्क्यू एजेंसियों के बीच लगातार समन्वय बनाया जा रहा है। बचाव दल पूरी तत्परता से अभियान में जुटे हैं। प्रशासन का प्रयास है कि छहों मृतकों के पार्थिव शरीर सुरक्षित निकालकर जोशीमठ पहुंचाए जाएं। अभियान में लगे जवानों और कार्मिकों की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जिला प्रशासन अभियान की लगातार निगरानी कर रहा है और रेस्क्यू टीमों को आवश्यक संसाधन एवं सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कर्णप्रयाग से आशीष नेगी को यूकेडी का टिकट, चमोली में चुनावी हलचल तेज

Sat Oct 31 , 2026
यूकेडी ने 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की उत्तराखंड की राजनीति में क्षेत्रीय दल ने बढ़ाई सक्रियता देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर चमोली जिले में भी चुनावी हलचल बढ़ा दी है। पार्टी ने कर्णप्रयाग विधानसभा सीट से […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!