कर्णप्रयाग में आधा अधूरा स्कवर कार्य बना परेशानी का सबब, जाम से यात्री हलकान

कर्णप्रयाग (चमोली)। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर उमा तिराह और कपरी स्टैंड के समीप अधूरे स्कवर सुधारीकरण कार्य के चलते यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हाईवे के चैड़ीकरण और मरम्मत कार्य के अधूरा रहने से यहां आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। इससे वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं।

नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत कपरी स्टैंड और गांधीनगर के पास सड़क की हालत लगातार खराब बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएचआईडीसीएल ने एक सप्ताह पूर्व स्कपर सुधारीकरण का कार्य कराया था, लेकिन कुछ ही दिनों में सड़क फिर से उबड़-खाबड़ हो गई। बारिश के बाद सड़क पर जलभराव होने से हालात और खराब हो गए हैं तथा कई स्थानों पर सड़क तालाब जैसी नजर आने लगी है।

अधूरे निर्माण कार्य और सड़क की खराब स्थिति के कारण दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क पर किया गया पैचवर्क एक सप्ताह के भीतर ही उखड़ गया, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

गांधीनगर वार्ड की सभासद सीमा देवी ने एनएचआईडीसीएल की कार्यप्रणाली पर चिंता जताते हुए कहा कि विभाग को हाईवे पर स्थायी ट्रीटमेंट और गुणवत्तापूर्ण सुधारीकरण कार्य कराना चाहिए। उन्होंने सड़क की स्थिति को जल्द सुधारने और स्कपर निर्माण कार्य को पूर्ण करने की मांग की है।

स्थानीय नागरिकों ने भी विभाग से शीघ्र कार्रवाई कर हाईवे को सुरक्षित और सुगम बनाने की मांग की है, ताकि यात्रियों को जाम और दुर्घटना के खतरे से राहत मिल सके।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

क्या भारत पर फिर टैरिफ लगाएगा अमेरिका? इस लिस्ट में शामिल किया नाम!

Thu Jun 4 , 2026
नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते को लेकर बातचीत जारी है, इसी बीच यूनाइटेड स्टेट्स ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव (USTR) के कार्यालय ने भारत को उन देशों की सूची में शामिल किया है, जिन पर कथित रूप से अनुचित व्यापारिक प्रथाओं को अपनाने का आरोप है। USTR द्वारा […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!