नन्ही दुनिया भावी राष्ट्र का उतिरछा में प्रेरणादायी आयोजन, बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री

कोटद्वार : ग्राम उतिरछा स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में नन्ही दुनिया भावी राष्ट्र के तत्वाधान में एक गरिमामय एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, नैतिक मूल्यों और सामाजिक चेतना को सुदृढ़ करना रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष एवं छात्रसंघ महासचिव, डॉ. पीतांबर दत्त बड़थ्वाल हिमालयन स्नातकोत्तर राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार के महासचिव अनुराग कंडवाल ने की। मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी एवं GEPPS के प्रतिनिधि मनमोहन काला की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम की शोभा और बढ़ गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदा के चित्र पर माल्यार्पण एवं सरस्वती वंदना के साथ श्रद्धापूर्वक किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मनमोहन काला, अध्यक्ष अनुराग कंडवाल, प्रधानाध्यापक कैलाश कुकरेती, इंजीनियर जगत सिंह नेगी तथा GEPPS के उपाध्यक्ष दिनेश चौधरी सहित सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

 

 

 

 

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को शिक्षण सामग्री वितरित की गई, जिससे उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। यह पहल न केवल उनके शैक्षिक विकास में सहायक सिद्ध होगी, बल्कि उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी करेगी।

 

अपने प्रेरक संबोधन में मुख्य अतिथि श्री मनमोहन काला जी ने कहा, “शिक्षा तभी पूर्ण होती है, जब उसमें संस्कार और सभ्यता का समावेश हो। यही तत्व बच्चों को एक जिम्मेदार और श्रेष्ठ नागरिक बनाते हैं।”

अध्यक्ष अनुराग कंडवाल ने अपने विचार रखते हुए कहा, “आज वैश्विक स्तर पर अनेक चुनौतियाँ सामने हैं, जिनका मूल कारण संस्कारों का क्षरण है। देवभूमि भारत में जन्म लेना हमारा सौभाग्य है, इसलिए हमें अपनी संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों की रक्षा करना हमारा परम दायित्व है।”

विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री कैलाश कुकरेती जी ने नन्ही दुनिया भावी राष्ट्र द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी पहलें बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।

ग्राम सभा उतिरछा के प्रधान ने भी संस्था के सामाजिक एवं शैक्षिक योगदान की प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, अभिभावक, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम का माहौल अत्यंत जीवंत और उत्साहपूर्ण बना रहा।

कार्यक्रम का कुशल संचालन GEPPS के संस्थापक निदेशक राम भरोसा कंडवाल द्वारा किया गया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का भावपूर्ण समापन हुआ।

यह आयोजन न केवल बच्चों के लिए प्रेरणादायी रहा, बल्कि समाज में शिक्षा, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता फैलाने का एक सशक्त माध्यम भी बना।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरिद्वार : बैशाखी स्नान के लिए ट्रैफिक प्लान लागू, जानिए रूट और डायवर्जन

Sun Apr 12 , 2026
हरिद्वार : बैशाखी स्नान पर्व एवं सद्भावना सम्मेलन के लिए हरिद्वार पुलिस की ओर से जारी किया गया यातायात प्लान  • बैशाखी स्नान पर्व एवं सद्भावना सम्मेलन में यातायात का दबाव बढने पर भारी वाहनों को बॉर्डर पर ही रोक दिया जायेगा। • बैशाखी स्नान पर्व एवं सद्भावना सम्मेलन में […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!