कोटद्वार : नदी किनारे शराब पार्टी करनी पड़ी भारी, 5 युवकों पर चालानी कार्यवाही

कोटद्वार : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने एवं शांति व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जाए।

इसी क्रम में कोतवाली कोटद्वार के अंतर्गत चौकी दुगड्डा पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जुआ पुल के समीप नदी क्षेत्र में कुछ व्यक्तियों द्वारा सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर हुड़दंग किया जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए सभी व्यक्तियों को सुरक्षित रूप से नदी से बाहर निकाला गया। जिसके पश्चात इन सभी 05 युवकों के विरुद्ध सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन एवं शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में सख्त चालानी कार्यवाही की गई। साथ ही मौके पर ही संबंधित व्यक्तियों को कड़ी चेतावनी देते हुए भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों से दूर रहने हेतु निर्देशित किया गया।

 

नाम पता अभियुक्त

1.सागर (उम्र–20 वर्ष) निवासी- रसूलपुर,थाना सोनीपत,जिला सोनीपत, हरियाणा,

2.यमन (उम्र–23 वर्ष) निवासी- सीजरखास महम,जिला रोहतक,हरियाणा,

3. करण (उम्र–22 वर्ष) निवासी- भोरा रसूलपुर,थाना गन्नौर,जिला सोनीपत,हरियाणा,

4.दीपक (उम्र–20 वर्ष) निवासी- भोरा रसूलपुर,थाना गन्नौर,जिला सोनीपत,हरियाणा,

5.नीरू (उम्र–21 वर्ष) निवासी- भोरा रसूलपुर,थाना गन्नौर,जिला सोनीपत,हरियाणा,

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड में आज से ऑनलाइन जनगणना की शुरुआत, 33 सवालों के जवाब देकर करें स्वगणना

Fri Apr 10 , 2026
देहरादून: उत्तराखंड में जनगणना के पहले चरण के तहत आज शुक्रवार से भवनों की ऑनलाइन स्वगणना प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य के नागरिक अब घर बैठे जनगणना पोर्टल के माध्यम से 33 आसान सवालों के जवाब देकर अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। इस प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत सुबह […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!