बदरीनाथ हाइवे पर दो सड़क हादसों में कई लोग घायल

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दस लोग घायल हो गए। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

चमोली वर्चुअल पुलिस के अनुसार पहली दुर्घटना कुहेड़ के समीप हुई, जहां वाहन संख्या यूके14 सीए 7745 ट्रक और यूके15 पीए 0180 यात्री बस के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक ऋषिकेश बालाकुमारी निवास चालक राहुल व बस चालक निवासी प्रतापनगर वीरेंद्र चंद्र घायल हो गए। दुर्घटना के दौरान बस चालक वाहन में फंस गया था। जिसे पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। हादसे में बस में सवार लगभग पांच यात्रियों को भी मामूली चोटें आईं। सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।

दूसरी दुर्घटना लंगासू के कालेश्वर के समीप हुई। यहां बदरीनाथ से ऋषिकेश जा रही अर्टिगा कार यूके 04 टीए 6446 और ऋषिकेश से श्री बदरीनाथ जा रही बोलेरो यूपी 14 एफएन 3273 के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही लंगासू चैकी पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। हादसे में अर्टिगा वाहन में सवार तीन यात्रियों को सामान्य चोटें आईं, जिन्हें 108 सेवा के माध्यम से जिला उप चिकित्सालय कर्णप्रयाग भेजा गया। घायलों में मोहनलाल पुत्र रामगोपाल सोनी (62 वर्ष), जितेंद्र सोनी पुत्र लक्ष्मी प्रकाश सोनी (35 वर्ष) तथा आशीष पुत्र सुरेश (24 वर्ष) निवासी जिला बालासर, राजस्थान शामिल हैं।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले, पहाड़ों में स्वैच्छिक चकबंदी नीति को मंजूरी, होम स्टे में अब बना सकेंगे 8 कमरे

Thu May 14 , 2026
देहरादून। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में ग्रामीण विकास, पर्यटन, ऊर्जा और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट के फैसलों को राज्य के विकास और प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!