नौलों और जलस्रोतों के संरक्षण पर जोर, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने दिए सख्त निर्देश

देहरादून। प्रदेश के पर्यावरण संरक्षण मंत्री राम सिंह कैड़ा ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में स्थित पुराने नौलों, गाड़- गधेरों जोकि सुखने की कगार पर हैं साथ ही पर्यावरण व जलवायु के संरक्षण का दायित्व हम सबका है और प्रदेश सरकार इस दिशा में गम्भीरता और प्रभावी रूप से कार्य कर रही है। मंत्री ने पर्यावरण संरक्षण हेतु पर्वतीय क्षेत्रों में पेड़-पौधे लगाने पर जोर देते हुए कहा कि इस प्रयास से पर्वतीय क्षेत्रों में स्थित पुराने नौलों का भी संवर्धन भी हो पायेगा जिससे पानी के सा्रेत भी रीचार्ज हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाने से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जीवन भी बचेगा। उन्होंने कहा कि पहाड़ों में पेड़ अधिक से अधिक लगाने साथ ही पानी को कैसे संरक्षित किया जाए इस दिशा में प्रदेश सरकार ठोस कदम उठा रही है।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रदेश में कहीं भी पर्यावरण नियमों का उलंघन न हो इसके लिए निगरानी व्यवस्था की जाय तथा नियमों का उलंघन करने वालों पर ससमय उचित कार्यवाही की जाय। इस अवसर पर सचिव पर्यावरण आर के सुधांशु, अपर सचिव पराग मधुकर धकाते, अपर सचिव कल्याणी तथा अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, नैनीताल में 6 शहीद द्वारों को मिली स्वीकृति

Wed Mar 25 , 2026
देहरादून। प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!