उत्तराखंड : रेलवे स्टेशन में संदिग्ध परिस्थितियों में दो लोगों के शव मिलने से हड़कंप

खटीमा। रेलवे स्टेशन वार्ड नंबर छह के पास शनिवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में दो लोगों के शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर बाजार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक जीवन चुफाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों व्यक्ति मौके पर अचेत अवस्था में पड़े मिले। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मृतकों में एक की पहचान राजेंद्र सिंह सामंत (निवासी वेस्ट व्यू होटल के सामने, खटीमा) के रूप में हुई है। बताया गया कि राजेंद्र सिंह क्षेत्र में परचून की दुकान चलाते थे। दूसरे मृतक की पहचान विनोद (लगभग 47 वर्ष), पुत्र शोभन सिंह, निवासी ग्राम नगला तहर, थाना डिलारी, जनपद मुरादाबाद के रूप में हुई है।

एफएसएल और फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य

दोनों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जनपदीय फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने घटना के कारणों का पता लगाने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया है। आसपास के लोगों और स्थानीय निवासियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

असम-अरुणाचल सीमा पर फायरिंग, 8 ग्रामीण घायल, 7 की हालत गंभीर

Mon Aug 10 , 2026
धेमाजी। असम-अरुणाचल प्रदेश सीमा पर सोमवार सुबह जमीन पर कथित अतिक्रमण को लेकर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। धेमाजी जिले के मिंगमांग बदती इंटर-स्टेट बॉर्डर इलाके में अज्ञात हमलावरों ने असम के ग्रामीणों पर कथित तौर पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। घटना में आठ ग्रामीण घायल हुए हैं, जिनमें […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!