नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का निधन, पौड़ी सूचना विभाग व पत्रकारों ने व्यक्त की संवेदना

पौड़ी : जनपद नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के असमय एवं आकस्मिक निधन के समाचार से पौड़ी गढ़वाल का प्रशासनिक व मीडिया जगत गहरे शोक में है। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के एक कुशल अधिकारी के रूप में पहचाने जाने वाले गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर जिला सूचना कार्यालय पौड़ी गढ़वाल के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा जनपद के समस्त मीडिया प्रतिनिधियों ने अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।

जिला सूचना अधिकारी योगेश पोखरियाल ने कहा कि गिरिजा शंकर जोशी जी का अचानक निधन सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

पौड़ी गढ़वाल के पत्रकारो एवं सूचना कार्यालय परिवार ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करें।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुंती नमन फार्मेसी कॉलेज में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत, पौधारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Sun Sep 13 , 2026
‘Plant Today, Breathe Tomorrow’ थीम पर कार्यक्रम, नशे से दूर रहने और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए किया जागरूक हरिद्वार : कुंती नमन फार्मेसी कॉलेज में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत और उनके शैक्षणिक जीवन की नई शुरुआत के अवसर पर ओरिएंटेशन एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!