कांवड़ यात्रा में नीलकंठ पैदल मार्ग पर परिजनों से बिछड़े 2 मासूमों का परिजनों से पुलिस ने कराया मिलन

लक्ष्मणझूला : कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सहायता एवं सुविधा सुनिश्चित करने के साथ-साथ बिछड़े हुए बच्चों को उनके परिजनों से मिलाने का कार्य भी पुलिस द्वारा पूरी संवेदनशीलता, तत्परता के साथ किया जा रहा है। इसी क्रम में यात्रा मार्ग पर अपने परिजनों से बिछुड़े मासूम कांवड़िये लक्की को रिक्रूट आरक्षी विपिन सिंह ने की त्वरित कार्यवाही व अथक प्रयासों के बाद सकुशल खोजकर उसके पिता ज्ञान सिंह, निवासी उत्तर प्रदेश, के सुपुर्द किया।

वहीं अर्पित मिश्रा (13 वर्ष), निवासी गौतम नगर, दिल्ली, श्री नीलकंठ महादेव मंदिर से लौटते समय अपने पिता से बिछड़ गया था। सूचना प्राप्त होते ही आरक्षी भोपाल सिंह, पीआरडी देवेंद्र सिंह एवं रिक्रूट आरक्षी ध्रुव ने तत्काल खोजबीन शुरू की। पुलिस टीम ने निरंतर प्रयास करते हुए बालक के पिता से संपर्क स्थापित किया तथा मोनी बाबा तिराहे पर उसे सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आईआईटी रुड़की ने विकसित की हरित रसायन की नई तकनीक, नवीकरणीय अल्कोहलों से तैयार होंगे उच्च-मूल्य रसायन

Wed Aug 5 , 2026
रुड़की। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की के वैज्ञानिकों ने हरित रसायन (ग्रीन केमिस्ट्री) के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। संस्थान के शोधकर्ताओं ने एक ऐसी नई उत्प्रेरक (कैटेलिटिक) तकनीक विकसित की है, जिसके माध्यम से नवीकरणीय अल्कोहलों को औषधि निर्माण और उन्नत कार्बनिक सामग्रियों में उपयोग होने वाले […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!