खरगे के बयान पर सियासी घमासान: भाजपा ने चुनाव आयोग से की सख्त कार्रवाई की मांग

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कथित बयान पर सियासत तेज हो गई है। संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल बुधवार को चुनाव आयोग पहुंचा और मामले में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई।

भाजपा नेताओं ने खरगे के बयान को गंभीर और निंदनीय बताते हुए आयोग से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। मुलाकात के बाद किरण रिजिजू ने कहा कि पार्टी गहरे दुख और आक्रोश के साथ आयोग के समक्ष पहुंची है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा प्रधानमंत्री के लिए इस्तेमाल की गई भाषा न केवल पद की गरिमा के खिलाफ है, बल्कि पूरे देश का अपमान है।

वहीं निर्मला सीतारमण ने कहा कि भाजपा ने आयोग के सामने यह मुद्दा उठाया है कि राज्यसभा में विपक्ष के नेता जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक मंच से इस तरह के शब्दों का प्रयोग बेहद आपत्तिजनक है। उन्होंने बताया कि यह बयान चुनावी राज्य चेन्नई में मीडिया को संबोधित करते हुए दिया गया था।

सीतारमण ने यह भी कहा कि ऐसे संवेदनशील समय में इस तरह का बयान देना और भी चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना एक “पैटर्न” बन गया है और इसमें अब तक कोई सुधार नहीं दिखा है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अनोखी शादी : एक परिवार में 06 शादियां, दुल्हन लेकर जाएगी बारात, गहने और शराब को लेकर भी बड़ा फैसला

Wed Apr 22 , 2026
चकराता : उत्तराखंड का जनजातीय क्षेत्र जौनसार बावर अपनी समृद्ध लोक संस्कृति और विशिष्ट परंपराओं के लिए दुनिया भर में अपनी एक अलग पहचान रखता है। यहां की ‘जोजड़े’ परंपरा आज भी पीढ़ियों से चली आ रही सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए हुए है। इस परंपरा की सबसे बड़ी खासियत […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!