प्रेमानंद जी महाराज से मिलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, नीम करोली मंदिर पहुंचीं, कैंसर हॉस्पिटल का उद्घाटन

मथुरा। द्रौपदी मुर्मू अपने तीन दिवसीय धार्मिक दौरे के तहत शुक्रवार को वृंदावन पहुंचीं, जहां उन्होंने विभिन्न मंदिरों और आश्रमों में दर्शन-पूजन किया और संतों से आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने सामाजिक कार्यों से जुड़े कार्यक्रमों में भी भाग लिया।

दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रपति सुबह वृंदावन स्थित श्रीराधा हित केली कुंज आश्रम पहुंचीं, जहां उन्होंने संत प्रेमानंद जी महाराज से मुलाकात की। यहां उन्होंने करीब 35 मिनट तक प्रवचन सुना और एकांत वार्ता में भी शामिल रहीं।

इसके बाद राष्ट्रपति नीम करोली आश्रम और उड़िया बाबा मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण और बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे।

राष्ट्रपति ने वृंदावन स्थित रामकृष्ण मिशन सेवा संस्थान परिसर में बने 70 बेड के कैंसर यूनिट अस्पताल का उद्घाटन भी किया। इस पहल को क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

इससे पहले गुरुवार को वृंदावन पहुंचने पर राष्ट्रपति का भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने इस्कॉन मंदिर और श्रीकृष्ण-बलराम मंदिर में राधा-कृष्ण के दर्शन किए और आरती में भाग लिया। इसके बाद प्रेम मंदिर में भी पूजा-अर्चना की, जहां वह करीब 25 मिनट तक रुकीं। शाम को राष्ट्रपति का काफिला वात्सल्य ग्राम आश्रम पहुंचेगा, जहां वह साध्वी ऋतंभरा से मुलाकात करेंगी और रात्रि विश्राम भी वहीं करेंगी।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भू-बैकुंठ बद्रीनाथ धाम में भारी बर्फबारी, सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए 100 से अधिक लोग

Sat Mar 21 , 2026
​जोशीमठ/बद्रीनाथ। सीमांत जनपद चमोली के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में कुदरत के कड़े तेवरों और बीते बुधवार से जारी मूसलाधार बर्फबारी के चलते प्रशासन ने एहतियातन बड़ा कदम उठाया है। भू-बैकुंठ बद्रीनाथ धाम में वर्तमान में तीन फीट से अधिक बर्फ जम जाने और कड़ाके की ठंड के कारण मास्टर प्लान […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!