उत्तराखंड में 22 अगस्त तक बारिश का दौर, कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड में अगले पांच दिनों तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और बारिश के तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर की संभावना जताई गई है।

18 अगस्त: देहरादून, टिहरी, पौड़ी और ऊधमसिंह नगर जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों में गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के अत्यंत तीव्र दौर की संभावना है। राज्य के अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है।

19 अगस्त: बागेश्वर, नैनीताल और देहरादून में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। पर्वतीय जिलों में गरज-चमक के साथ तीव्र से अति तीव्र बारिश हो सकती है।

20 अगस्त: बागेश्वर, नैनीताल और देहरादून में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। पर्वतीय क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने के साथ तेज से अति तेज बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।

21 अगस्त: टिहरी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और देहरादून में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। राज्य के अन्य हिस्सों में भी गरज-चमक के साथ तीव्र से अति तीव्र बारिश हो सकती है।

22 अगस्त: रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी में कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान है। वहीं, राज्य के सभी जिलों में गरज-चमक और आकाशीय बिजली के साथ तीव्र से अति तीव्र बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बारिश के दौरान लोगों से सतर्क रहने और संवेदनशील क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन, सड़क अवरुद्ध होने और नदी-नालों के जलस्तर बढ़ने की स्थिति को देखते हुए विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पर्यावरण सखियों को मिला कचरा संग्रहण वाहन, गांवों में मजबूत होगी कचरा संग्रहण एवं प्रबंधन व्यवस्था

Thu Aug 20 , 2026
देहरादून : विकासखंड रायपुर में एसबीआई फाउंडेशन के सहयोग से वेस्ट वॉरियर्स संस्था द्वारा संचालित ”Waste No More in Dehradun” परियोजना के तहत 16 ग्राम पंचायतों में पर्यावरण सखी मॉडल के माध्यम से कचरा प्रबंधन का कार्य किया जा रहा है। पर्यावरण सखियों द्वारा पहले से ही ई-लोडर के माध्यम […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!