राजकीय शिक्षक संघ चुनाव में प्रत्यक्ष रूप से हिस्सा लेंगे शिक्षक – डॉ धन सिंह रावत

  • कहा, शिक्षकों को अपने गृह जनपद जाने को साल में मिलेगा दो दिन का यात्रा अवकाश

देहरादून : राजकीय शिक्षक संघ के आम चुनाव में अब लोकतांत्रिक प्रणाली से कराये जाएंगे। जिसमें सभी शिक्षक प्रत्यक्ष रूप से प्रतिभाग कर अपने मत का प्रयोग करेंगे, ताकि प्रत्येक शिक्षक अपने प्रतिनिधि का चुनाव कर सके। इसके अलावा शिक्षकों को अब अपने गृह जनपद आने-जाने के लिये साल में एक बार दो दिन का यात्रा अवकाश मिलेगा, इस सम्बंध में शीघ्र ही शासनादेश जारी कर दिया जायेगा।

सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राजकीय शिक्षक संघ के आम चुनाव में सभी शिक्षकों की शतप्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने की लंबे समय से शिक्षक वर्ग मांग कर रहा था। आम चुनाव में पूर्व से चली आ रही व्यवस्था में बदलाव की सहमति प्रदान कर दी है, जिससे हर शिक्षक को अपने प्रतिनिधि चुनने का अधिकार मिलेगा और प्रक्रिया अधिक पारदर्शी व लोकतांत्रिक बनेगी। डॉ. रावत ने कहा कि शिक्षक संघ के चुनाव में सभी शिक्षकों को मतदान का अधिकार मिलना शिक्षकों की एक बड़ी उपलब्धि है। नई व्यवस्था से शिक्षक संघ का संगठनात्मक ढांचा मजबूत होगा और शिक्षकों की आवाज को सीधा प्रतिनिधित्व मिलेगा।

डॉ रावत ने बताया कि राज्य सरकार ने शिक्षकों की एक अन्य महत्वपूर्ण मांग को भी स्वीकार कर दिया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के कई शिक्षक अपने गृह जनपद से दूर अन्य मंडलों गढ़वाल से कुमाऊं एवं कुमाऊं से गढ़वालमें तैनात हैं, जिस कारण उन्हें अपने घर जाने में कठिनाई होती है। उन्होंने कहा कि इस समस्या को ध्यान में रखते हुए वित्त एवं कार्मिक विभाग के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर शिक्षकों के हित मे निर्णय लिया गया है। अब प्रत्येक शिक्षक को वर्ष में एक बार अपने गृह जनपद जाने के लिए दो दिन का विशेष यात्रा (उपार्जित) अवकाश प्रदान किया जाएगा।

डॉ रावत ने कहा कि अब तक उपार्जित अवकाश की कमी के कारण शिक्षकों को अपने निजी अवकाश का उपयोग कर घर जाना पड़ता था, जिससे उन्हें असुविधा होती थी। उन्होंने कहा इस निर्णय से शिक्षकों को बड़ी राहत मिलेगी और वे वर्ष में यात्रा अवकाश का उपभोग कर सकेंगे। डॉ. रावत ने शिक्षकों के हित में लिये दोनों अहम निर्णयों को यथाशीघ्र प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दीये ताकि शिक्षकों को इनका लाभ समय पर मिल सके।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में CMP-2024 पर मंथन, देहरादून–हरिद्वार–ऋषिकेश कॉरिडोर को मिलेगा स्मार्ट और जाम-मुक्त परिवहन नेटवर्क; E-BRTS, रोपवे और स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम से बदलेगी राज्य की तस्वीर

Thu Mar 26 , 2026
धामी सरकार का मास्टर स्ट्रोक : देहरादून–हरिद्वार–ऋषिकेश कॉरिडोर को मिलेगा स्मार्ट और जाम-मुक्त परिवहन नेटवर्क CMP-2024 पर सचिवालय में मंथन, E-BRTS (इलेक्ट्रिक बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम), रोपवे और स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम से बदलेगी राज्य की तस्वीर देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में उत्तराखंड में आधुनिक और सुदृढ़ […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!