थलीसैंण की सड़कों को लेकर कैबिनेट मंत्री ने की समीक्षा, वन भूमि के लंबित प्रकरण जल्द निपटाने को कहा

थलीसैंण : विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के विकासखंड थलीसैंण में निर्माणाधीन, क्षतिग्रस्त एवं वन भूमि से आच्छादित सड़कों को लेकर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बुधवार को बूंगीधार स्थित लोनिवि अतिथि गृह में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न सड़कों की स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत तथा निर्माणाधीन सड़कों के कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किए जाएं। उन्होंने सड़क निर्माण में आ रही समस्याओं की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, सड़क निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने को कहा।

उन्होंने वन भूमि हस्तांतरण से संबंधित प्रकरणों की भी डीएफओ से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वन भूमि से जुड़े जिन मामलों में कार्रवाई लंबित है, उनमें आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए समयबद्ध तरीके से निस्तारण की कार्रवाई तेज की जाए, ताकि वन भूमि से संबंधित औपचारिकताओं के कारण सड़क निर्माण कार्य प्रभावित न हों।

कैबिनेट मंत्री ने लोनिवि एवं पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुविधा पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। सड़कें गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने के साथ ही ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं तक बेहतर पहुंच उपलब्ध कराती हैं। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण एवं मरम्मत से संबंधित कार्यों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए।

उन्होंने विशेष रूप से बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए सड़क मार्गों और ढह चुके पुश्तों की मरम्मत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त पुश्तों का समय पर पुनर्निर्माण सुनिश्चित किया जाए, ताकि वाहनों के आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

बैठक में जिला पंचायत सदस्य अंजली जोशी, डीएफओ गढ़वाल महातिम यादव, उपजिलाधिकारी कृष्णा त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता लोनिवि बैजरो लोकेश सारस्वत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोटद्वार और श्रीनगर में मिठाई की दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी

Sat Aug 29 , 2026
पौड़ी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में आगामी रक्षाबंधन तथा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को देखते हुए जनपद में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन तथा खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विशेष जांच एवं प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के तहत श्रीनगर […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!