बस और कार की टक्कर में दो की मौत, 2 घायल

मंडी: हिमाचल के मंडी स्थित पंडोह डैम के समीप आज सुबह एक भयानक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक बस और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार सुषांक और गायत्री की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि कश्मीर और दीक्षा गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बीबीएमबी सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवानों और ट्रैफिक इंचार्ज चेत राम ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को वाहन से बाहर निकाला। घायलों को तुरंत बीबीएमबी की एंबुलेंस से जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

एएसपी अभिमन्यू वर्मा ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि सड़क हादसों से बचाव के लिए सतर्क रहें।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुम्भ मेला–2027 के लिए “लोगो” डिज़ाइन के लिए आमजन से प्रविष्टियाँ आमंत्रित

Thu Mar 26 , 2026
आमजन की रचनात्मक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मेला प्रशासन की पहल चयनित ‘लोगो’ के डिज़ाइनर को सम्मानित भी करेगा मेला प्रशासन हरिद्वार : आगामी कुम्भ मेला–2027 की तैयारियों में मेला प्रशासन ने आमजन की भागीदारी बढ़ाने के लिए एक विशेष पहल शुरू की है। इसके तहत कुम्भ मेला–2027 के लिए […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!