उत्तराखंड : पायलट को मिला तकनीकी खराबी का अलर्ट, राज्यपाल के हेलीकॉप्टर ने श्रीनगर गढ़वाल में की इमरजेंसी लैंडिंग

श्रीनगर गढ़वाल (पौड़ी): उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने से इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। टिहरी झील महोत्सव से लौटते हुए रविवार दोपहर करीब 1 बजे हेलीकॉप्टर श्रीनगर क्षेत्र में पहुंचा तो पायलट को तकनीकी समस्या का अलर्ट मिला। पायलट ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए जीबीके (GVK) हेलीपैड पर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई।

राज्यपाल गुरमीत सिंह हेलीकॉप्टर से उतरकर पुलिस विश्राम गृह पहुंच गए हैं। सभी सुरक्षित हैं और कोई हताहत नहीं हुआ है। उनके आगे के कार्यक्रम और गैरसैंण पहुंचने के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

बताया जा रहा है कि राज्यपाल टिहरी महोत्सव में शामिल होने के बाद ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के लिए रवाना हुए थे, जहां सोमवार 9 मार्च से विधानसभा का बजट सत्र शुरू होना है। हेलीकॉप्टर में आई अचानक तकनीकी खराबी के कारण यह आपात लैंडिंग जरूरी हो गई।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महिलाएं बदल रही हैं समाज की तस्वीर, हर क्षेत्र में बढ़ रही भागीदारी – डीएम स्वाति एस. भदौरिया

Mon Mar 9 , 2026
महिला सशक्तिकरण से मजबूत होगा समाज और राष्ट्र : महापौर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर श्रीनगर में ‘अलकनंदिनी सम्मान समारोह’, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 30 महिलाएं सम्मानित पौड़ी : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस-2026 की पूर्व संध्या पर नगर निगम श्रीनगर के तत्वावधान में रामलीला मैदान श्रीनगर […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!