उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, 11 मई से बारिश और तेज हवाओं के आसार

देहरादून : उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। कहीं तेज धूप, कहीं बादलों की आवाजाही और कई क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में प्रदेश के मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश, तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ. चंद्र सिंह तोमर ने बताया कि 8 मई से 10 मई तक मैदानी क्षेत्रों में तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। वहीं पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा आकाशीय बिजली को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।

उन्होंने बताया कि 11 मई से प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके प्रभाव से राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश, तेज आंधी और बिजली कड़कने की संभावना बनी हुई है। 11 और 12 मई को पश्चिमी विक्षोभ का असर अधिक देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार बारिश और तेज हवाओं के चलते तापमान में गिरावट आएगी, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्कता बरतने और विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा के दौरान सावधानी अपनाने की अपील की है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोटद्वार : नशे में ड्राइविंग करने वालें 2 वाहन सीज, 73 चालकों पर हुई चालानी कार्यवाही

Fri May 8 , 2026
कोटद्वार : बीती 7 मई को जनपद के समस्त कोतवाली एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 02 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई करते हुए […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!